YRKKH Spoiler 21 August: अभिरा की आंखों में अरमान का प्यार देख लेगा अंशुमन, ऐन मौके पर पीछे खींच लेगा कदम

YRKKH Spoiler 21 August: सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आज दिखाया जाएगा कि अंशुमन को पता चल जाता है की आज भी अभिरा अरमान से प्यार करती है। दूसरी तरफ अरमान भी दौड़ा दौड़ा अपने दिल की बात कहने के लिए कोर्ट पहुँच जाएगा । यहाँ पढिए आज 21 अगस्त का स्पॉइलर।

YRKKH Spoiler 21 August: राजन शाही का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में हर दिन एक नया तमाशा लेकर मेकर्स हाजिर हो जाते हैं। टीआरपी लिस्ट में अपनी धाक जमाने के लिए मेकर्स नए नए हथकंडे आजमा रहे हैं। सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के एपिसोड में कल देखने को मिला था कि अभिरा और अरमान मायरा संग एक खुशहाल परिवार का सपना देखते हैं। अंशुमन शादी से पहले अभिरा के हाथ पैर ठंडे होने लगते हैं। तो चलिए आज शादी वाली दिन क्या नया हंगामा देखने को मिलेगा।

YRKKH Spoiler 21 August

Image Source: Jio Hotstar

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) कि शुरुआत अभिरा से होगी जो अंशुमन संग शादी करने के लिए कोर्ट पहुँच गई है। सिर्फ यही नहीं तान्या और कावेरी के सामने अपना दर्द छुपाने के लिए अभिरा तेज तेज हंसेगी। अभिरा सभी से यही कहेगी की वो आज बहुत खुश है क्यूंकी उसकी शादी होने वाली है। पोद्दार हाउस में अरमान अपने और अभिरा के कमरें में जाता है जहां उसे यादें घेर लेगी। इस दौरान अरमान फैसला लेगा कि वो अभिरा को अपने दिल की बात बताकर रहेगा और साथ ही उससे एक और चांस मांगेगा। दौड़ा दौड़ा अरमान अभिरा के पास जाएगा। उधर कोर्ट मैरिज के दौरान अभिरा को शादी करने के लिए जल्दबाजी करता देख अंशुमन को शक होगा। गलती से फॉर्म में अभिरा अंशुमन का नाम अरमान लिखे देगी

End of Feed