YRKKH Spoiler 18 November: अभिरा की संतान को दूध से सींचेगी रुही, कावेरी के कान भरेगा संजय

YRKKH Spoiler 18 November: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में कल देखने को मिलता था कि अभिरा रुही को बच्चा लौटाने के लिए तैयार हो जाती है। रुही मन ही मन अनजाने में अपने ही बच्चे से जलने लगी है और वापिस अभिरा की जिंदगी बर्बाद करने के लिए नए षड्यंत्र रचेगी।

YRKKH Spoiler 18 November: राजन शाही के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है इन दिनों लोगों के दिलों में राज कर रहा है। इन दिनों दिखाई जा रही कहानी और ट्विस्ट से मेकर्स दर्शकों को एंटेरटेन्मेंट का फुल डोज दे रहे हैं। टीआरपी लिस्ट में भी ये रिश्ता क्या कहलाता है ने अनुपमा को मात देते हुए नंबर 1 की गद्दी हथिया ली है। मेकर्स के साथ-साथ सीरियल के फैंस भी अपने पसंदीदा शो को पहले नंबर पर देख काफी खुश हैं। कल कहानी में देखने को मिला था की कोमा से उठ रुही को यकीन नहीं होता की उसकी औलाद मर गई है। अभिरा के हाथ में पोद्दार खानदान का वारिस देख रुही अब मन ही मन जलने लगी है।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 18 November

सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में देखने को मिलेगा की रुही अभिरा के बच्चे को खैरात कह देती है। सिर्फ यही नहीं रुही अभिरा की संतान को ठुकरा देती है लेकिन इस फैसले से रोहित खुश नहीं होता। जहां एक तरह रुही अभिरा के बच्चे को अपनाने से मना कर देती है। लेकिन दूसरी तरफ अरमान रुही को सच बताने के लिए रोहित से समय माँगता है। विद्या अभिरा को समझाती है कि तुम रुही को अपना बच्चे नहीं दे सकती क्यूंकी वो उससे प्यार नहीं बल्कि नफरत करती है। कहानी में आर्यन अपने बाप मनोज की शराब पीने की लत से परेशान है। साथ ही कृष भी नई लड़की के प्यार में बावला हो गया है।

End of Feed