YRKKH Spoiler 14 October: जन्म देने से पहले बच्चे को खो देगी अभिरा, खुद का बेटा घोपेंगा दादी सा को चाकू

YRKKH Spoiler 14 October: स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में इन दिनों काफी ज्यादा ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिल रहे हैं। जहां एक तरफ अभिरा की जिंदगी में खुशी आने से पहले उल्टे पांव चली जाती है। वहीं दूसरी तरफ दादी सा को खुद का बेटा चाकू मार देगा।

YRKKH Spoiler 14 October: प्रोड्यूसर राजन शाही का शो ये रिश्ता क्या कहलाता है अपनी मजेदार कहानी के चलते दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। दर्शकों के प्यार ने अब सीरियल को टीआरपी लिस्ट में दूसरे पायदान पर विराजमान कर दिया है जिससे मेकर्स को काफी फायदा हो रहा है। कल सीरियल में देखने को मिला था की कावेरी मनोज का कैबिन अभिरा को दे देती है जिससे अरमान पत्नी से गुस्सा हो जाता है। वहीं दूसरी तरफ अभिरा को नफरत करने वाले लोगों की लिस्ट में मनोज और मनीषा का नाम भी शामिल हो गया है। आज 14 अक्टूबर के एपिसोड में क्या होगा जानिए इस रिपोर्ट में।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 14 October

सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के शुरुआत में देखने को मिलेगा की चाची सा मनीष और दादी सा को खूब सुनाती है और अपने पति की बढ़ाई भी करती है। ऐसे में रुही चाची सा को भड़काते हुए कहती है कि अभिरा भोली नहीं है उसे पता था की चाचू सा को यह कमरा मिलने वाला था इसलिए उसने अपने केस जीतने वाली बात उस समय बताई। यह सुन मनीष और मनोज के दिल में अभिरा के लिए जहर घुल जाता है। वहीं दूसरी तरफ रोहित मनीष को अभिरा के कारनामों का कच्चा चिट्ठा देता है।

End of Feed