Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: कब होगा कबीर, मायरा संग अपने रिश्ते बिगाड़ेगा अरमान; बेटी पर करेगा शक

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में नया ड्रामा होने वाला है। सीरियल में अभिरा और अरमान को नई टेंशन मिलने वाली है। दूसरी तरफ कबीर गायब होगा।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में कई सारे धमाके हो रहे हैं। सीरियल में अरमान को काफी टेंशन में दिखाया जा रहा है। वह अपनी बेटी मायरा के लिए काफी ज्यादा पोजेसिव है और परिवार को इसी बात की टेंशन है। दूसरी तरफ अभिरा अपने काम के साथ साथ पति अरमान और दोनों बेटियों को संभाल रही है। इन सबके बीच अरमान अभिरा को जज बनाना चाहता है और अब अपकमिंग एपिसोड में देखने के लिए मिलेगा कि कैसे मायरा से अभिरा कबीर के बारे में बात करेगी। इतना ही नहीं, मायरा और अरमान का रिश्ता भी थोड़ा थोड़ा खराब होने वाला है। आइए आपको बताते हैं कि समृद्धि शुक्ला (Samridhii Shukla) के शो में क्या क्या होगा। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Assam Flood चैरिटी को लेकर Hina Khan पर भड़कीं Arshi Khan, शिल्पा शिंदे का नाम लेकर दिखाया नीचा

yeh rishta kya kehlata hai

yeh rishta kya kehlata hai (photo credit- instagram)

    घर पहुंच जाएगी मायरा

    ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि कबीर और मायरा जयपुर से उदयपुर टैक्सी से निकलते हैं। रास्ते में मायरा काफी टेंशन में होती है कि अगर अरमान को पता चला कि उसने झूठ बोला है तो वह नाराज हो जाएगा। मायरा टेंशन में पुुरे रास्ते बोलती रहती है और इसी वजह से कबीर इरीटेट हो जाता है। दूसरी तरफ अभिरा कावेरी पोद्दार को बताती है कि उसने जज बनने के लिए फॉर्म भर दिया है। संजय उसके सवाल पर फैसला उठाता है और उसे फर्म में रहने के लिए कहता है। इस मौके पर बस होती है लेकिन संजय अपनी बात पर टिका रहता है। वहीं, रात को मायरा कैब से घर पहुंच जाएगी, लेकिन वह कैब वाले को पैसे दिए बिना की सबसे बातों में लग जाएगी और कैब को भूल जाएगी। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: श्रेया कालरा के आरोपों पर Kushal Tandon का फूटा गुस्सा, Shivangi Joshi संग ब्रेकअप की बताई सच्चाई (Exclusive)

      मायरा पर शक करेगा अरमान

      इसके बाद दिखाया जाएगा कि अरमान घर पहुंच जाता है और कैब वाले को पैसे देते हुए उसे पता चलता है कि मायरा उदयपुर कैब में एक लड़के के साथ आई है। मायरा से अरमान इस बारे में बात नहीं करता, लेकिन वह अभिरा के सामने अपनी टेंशन दिखाता है। तब अभिरा उसे समझाती है। अगले दिन शिवरात्री की पूजा होती है और यहां पर मायरा अपनी मां अभिरा को कबीर के बारे में बताती है कि वह उसके साथ फेस्ट में था। मायरा ये भी बताती है कि अगर वह कैब वाली बात यहां घर पर बताती तो सब टेंशन में आ जाते। दूसरी तरफ कबीर सुबह तक घर नहीं पहुंचता, जिस वजह से दमानी परिवार टेंशन में आ जाता है।

      End of Feed