Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान को गिरफ्तार करेगी गिरफ्तार, अभिरा और मुक्ति का रास्ता रोकेगा शराबी इंसान

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में नया ड्रामा होने वाला है। अरमान को पुलिस गिरफ्तार कर लेगी। दूसरी तरफ अभिरा का रास्ता एक नशेड़ी रोक लेगा ।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में लीप के बाद कहानी पूरी तरह बदल गई है। शो में अभिरा और अरमान का ट्रैक चल रहा है, लेकिन अब कहानी मायरा और कबीर पर धीरे धीरे शिफ्ट की जा रही है। शो में अब तक दिखाया गया है कि अभिरा और अरमान का नए परिवार दमानी फैमिली से 36 का आंकड़ा है। अभिरा ने केस जीतकर दमानी की सालों पुरानी फैक्ट्री को बंद करवाया है, लेकिन मायरा और कबीर की नजदीकियां बढ़ रही हैं। मायरा और कबीर जयपुर फेस्ट में है और वहां पर मायरा कबीर की जान गुंडों से बचाती है और अब अरमान-मिस्टर दमानी गुंडों की तरह लड़ते हुए नजर आएंगे। आइए आपको बताते हैं कि समृद्धि शुक्ला (Samridhii Shukla) के शो में क्या क्या होगा? (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Bigg Boss 20: सलमान खान के शो में होगी इन 12 सेलिब्रिटीज की धांसू एंट्री, Jennifer Winget का सामने आया प्रोमो?

yeh rishta kya kehlata hai

yeh rishta kya kehlata hai (photo credit- instagram)

    अरमान और मिस्टर दमानी की होगी बहस

    ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में देखने के लिए मिलेगा कि अरमान मायरा को बिना बताए जयपुर पहुंच जाता है और इस समय पर मिस्टर दमानी भी अपनी वाइफ के साथ यहां पर पहुंच जाता है। यहां पर दोनों देखते हैं कि कबीर को चोट लगी होती है और कबीर अपने पापा को बताता है कि उस पर गुंडों ने हमला कर दिया था। तभी मिस्टर दमानी को अरमान दिखता है और वह जाकर अरमान से भिड़ जाता है। वह अरमान पर आरोप लगाता है कि उसने उसके बेटे पर हमला किया। दूसरी तरफ अभिरा मुक्ति को समझाती है कि वह कोच के प्रेशर में कोचिंग नहीं बदल सकती। इसके बाद अभिरा मायरा को बताती है कि अरमान जयपुर पहुंच गया है और मायरा अपने पापा की तलाश में लग जाती है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Karishma Tanna ने बेटे संग शेयर की पहली फोटो, फैंस को दिखाई लाडले की झलक

    yeh rishta kya kehlata hai (photo credit- jiohotstar)

      अरमान को पुलिस करेगी अरेस्ट

      शो में आगे देखने के लिए मिलेगा कि अभिरा और मुक्ति बाहर आए होते हैं और मुक्ति को शराबी टक्कर मार देता है। इस दौरान अभिरा की उससे बहस हो जाती है और वो शराबी मिस्टर दमानी का दोस्त निकलता है। यहां पर मिस्टर दमानी अपने दोस्त को शांत करने की कोशिश करता है, लेकिन शराब के नशे में वह अभिरा और मुक्ति को धक्का दे देता है, जिसके बाद अभिरा इस चीज का बदला लेने की बात करती है। दूसरी तरफ दमानी परिवार का छोटा बेटा फेस्ट में अरमान को खाली जगह देखकर रोक लेता है और तभी अरमान के पास विद्या का फोन आ जाता है और विद्या अपने बेटे को अभिरा पर हुए हमले की बात बता देती है। ये सुनकर अरमान भड़क जाता है और वहां पर मिस्टर दमानी से भिड़ जाता है। इसके बाद दोनों को पुलिस पकड़कर ले जाती है। हालांकि, मायरा और कबीर को पता चल जाता है कि उनके पिता को पुलिस ले गई है।

      End of Feed