YRKKH Spoiler 1 November: अभिरा के बच्चे को मौत की नींद सुलाएगी रुही, जलन की आग में करेगी सर्वनाश

YRKKH Spoiler 1 November: राजन शाही के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में कि रुही के आगे अभिरा की प्रेग्नेंसी का सच सामने आ गया है ऐसे मे वो अपनी छोटी बहन से जलने लगी है। वहीं दूसरी तरफ संजय जबरदस्ती चारु की शादी नीरज से कराएगा।

YRKKH Spoiler 1 November: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में जल्द ही तबाही आने वाली है। कल एपिसोड में देखने को मिला था कि संजय के डर से चारु शादी के लिए ना नहीं करती और नीरज भी उससे माफी मांगता है। रुही अभिरा की अल्ट्रासाउन्ड की रिपोर्ट देख लेती है जिसमें पेट में पल रहे होने वाले बच्चे की तस्वीर है। आज 1 नवंबर के एपिसोड में क्या नया देखने को मिलने वाला है पढिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 1 November

सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के शुरुआत में देखने को मिलेगा कि संजय पोद्दार खानदान को बंधी बना लेता है ताकि वो चारु और नीरज की शादी में दखल ना दें। सभी घरवाले चारु को शादी ना करने के लिए हाथ पैर जोड़ते हैं लेकिन वो संजय के डर से कुछ नहीं बोल पाती। अचानक से चारु के अंदर हिम्मती आती है और वो नीरज को जोरदार थप्पड़ मार जबरदस्ती करने के लिए खरी खोटी सुनाती है। इस दौरान दादी सा मंडप में आ पहुंचती है और अपने पैरों पर खड़ी होकर अपना रौद्र रूप दिखाती है।

End of Feed