टीवी मसाला

YRKKH से फैंस के दिल में जगह नहीं बना पा रहे अभिरा-अरमान, कार्बन कॉपी कहकर लोगों ने किया शो को ट्रोल

YRKKH Trolled: लीप आने के बाद कहानी में भी बदलाव हुआ है और इसका सीधा असर टीआरपी पर पड़ा है। इसका सबसे बड़ा कारण फैंस को किरदार से लेकर कहानी पसंद नहीं आ रही। आइए आपको बताते हैं कि ये रिश्ता क्या कहलाता है किस वजह से शो को ट्रोल किया जा रहा है।

Image

YRKKH Trolled

YRKKH Trolled: टीवी का पॉपुलर शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है'( yeh rishta kya kehlata hai) एक तरह से टीवी इंडस्ट्री में ब्रांड बन गया है। हिना खान( Hina Khan) से हुई शो की शुरुआत के बाद अब समृद्धि शुक्ला( Samridhi shukla) इसकी गद्दी संभाल रही है। शो में हाल ही में 15 साल का लीप आया है जिसके बाद लगभग शो की सारी स्टार कास्ट बदल गई है। लीप आने के बाद कहानी में भी बदलाव हुआ है और इसका सीधा असर टीआरपी पर पड़ा है। इसका सबसे बड़ा कारण फैंस को किरदार से लेकर कहानी पसंद नहीं आ रही। आइए आपको बताते हैं कि ये रिश्ता क्या कहलाता है किस वजह से शो को ट्रोल किया जा रहा है।

समृद्धि शुक्ला( Samridhi Shukla) - शहजादा धामी( Shehzada Dhami) का शो ये रिश्ता क्या कहलाता है इन दिनों टीवी पर रेंग-रेंगकर चल रहा है। शो जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है इसकी कहानी को फैंस कार्बन कॉपी बता रहे हैं। इसी के साथ फैंस की जो भावनाएं इस शो से जुड़ी हुई थी अब वह फीकी पड़ती जा रही है। राजन शाही ने लीप के बाद कहानी में बदलाव तो किया है लेकिन लोग इसे अलग नहीं बता रहे हैं। सबसे पहले शो की बात करें तो हालिया एपिसोड की तो इस बीच में काफी बदलाव हुआ है।

कहानी को बताया कार्बन कॉपी

सोशल मीडिया पर फैंस "ये रिश्ता क्या कहलाता है" की इस नई कहानी को "गम है किसी के प्यार में" और अन्य टीवी शो की कॉपी बता रहे हैं। लोगों का कहना है कि मेकर्स बार-बार वहीं कहानी लेकर आ रहे हैं जिसमें कुछ भी नया नहीं है।

नहीं जच रही स्टारकास्ट

लोगों की जो भावनाएं हिना खान( Hina Khan) , शिवांगी जोशी( Shivangi Joshi) और प्रणाली राठोड( Pranali Rathod) से जुड़ी थी वह समृद्धि शुक्ला( Samridhi Shukla) से रिलेट नहीं कर पा रही है। इसी के साथ शहजादा धामी( Shehzada Dhami) अरमान के किरदार में लोगों का दिल जीत पाने में पीछे रह गए हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article