Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभिमन्यु और अक्षरा की बेटी अभीरा की कहानी शुरू हो गई है। जेनरेशन लीप के बाद दर्शक अभीरा की कहानी को कितना पसंद करते हैं। इसके लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। शो में अभीरा का रोल समृद्धि शुक्ला निभा रही हैं। समृद्धि ने बताया कि उन्होंने इस रोल के लिए ऑडिशन के कई राउंड दिए थे। समृद्धि ने हाल ही में कलर्स टीवी के शो सवि की सवारी में लीड रोल प्ले किया था। ये रिश्ता की प्रोडक्शन और क्रिएटिव टीम को समृद्धि का ऑडिशन अच्छा लगा था। एक्ट्रेस ने कहा कि इतने बड़े शो के साथ जुड़ना मेरे लिए बहुत ही बड़ी बात है। एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में प्रणाली राठौड़ को रिप्लेस करने पर चुप्पी तोड़ी है।
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai (Credit pic: instagram)
समृद्धि के साथ शो पर अनीता राज, श्रुति रावत, प्रीति चौधरी ने ये रिश्ता की टीम को लीप के बाद ज्वाइन किया है। शो में अक्षरा का किरदार खत्म नहीं हुई। अक्षरा का रोल प्रीति अमीन निभा रही हैं। अभीरा और अरमान के लव एंगल का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
अभीरा और बड़े पापा में होगा आमना- सामना
शो में मेकर्स जल्द धमाकेदार ट्विस्ट लेकर आने वाले हैं। शो में अरमान रूही से अपने दिल की बात कहने का फैसला लेता है। इधर अभीरा सोचती हैं कि वो अपने बड़े पापा से बात करेगी। वहीं, बड़े पापा कहते हैं कि मैं अभीरा से कभी बात नहीं करना चाहता हूं। ये सब सुनकर अभीरा दुखी हो जाती है।
