Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: हर्षद चपोड़ा (Harshad Chopda), करिश्मा सावंत (Karishma Sawant) और प्रणाली राठौड़ (Pranali Rathod) का शो ये रिश्ता क्या कहलाता है टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है। मेकर्स शो को दिलचस्प बनाए रखने के लिए आए दिन नए ट्विस्ट और टर्न्स लेकर आते रहते हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार मेकर्स शो में 20 साल का लीप लाने वाले हैं। शो में अभिमन्यु और अक्षरा का किरदार खत्म हो सकता है। अब इस खबर पर करिश्मा सावंत ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। करिश्मा शो में आरोही की रोल प्ले करती हैं।
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai (credit Pic: Instagram)
करिश्मा ने कहा, अभी तक कुछ बताया नहीं गया है। मेरे साथ किसी ने कोई बात नहीं की। तब तक के लिए मैं इस बारे में कुछ भी नहीं कहना चाहूंगी। एक्ट्रेस से पूछा गया कि आपको क्या लगता है अभिरा के ट्रैक को खत्म कर देना चाहिए।
क्या खत्म हो जाएगा अभि- अक्षु का ट्रैक
एक्ट्रेस ने कहा कि शो के राइटर इस बात को बेहतर समझते हैं। जो अच्छा चल रहा है राइटर वहीं एड करेगा। अगर उन्हें लगता है कि अभिरा की कहानी खत्म होनी चाहिए। तो वो हैप्पी एंडिंग देखाएंगे। अगर नहीं तो अभिरा की कहानी को आगे दिखाया जाएगा। शो के लेटेस्ट ट्रैक की बात करें तो गोयनका और बिरला परिवार के लोग अभिमन्यु और अक्षरा को साथ में देखना चाहते हैं। लेकिन दोनों एक- दूसरे के साथ नहीं रहना चाहते हैं। वहीं अबीर भी चाहता है कि अभिमन्यु और अक्षरा साथ आ जाए और उसे हैप्पी मिले।
