YRKKH: मसूरी में मौत के घाट उतर जाएगा ये शख्स, पोद्दार हाउस में पसरेगा मातम तो अभिरा-अरमान होंगे एक

YRKKH Upcoming Twist: सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) से जुड़ी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस एक तस्वीर ने कहानी में आने वाले बड़े ट्विस्ट से पर्दा उठा दिया। वहीं अभिरा और अरमान के फैंस के लिए एक खुशखबरी भी सामने आई है।

YRKKH Upcoming Twist: राजन शाही का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। टीआरपी लिस्ट में सीरियल की स्तिथि थोड़ी डामा-डोल चल रही है। दर्शक चाहते हैं कि अभिरा और अरमान का जल्द से जल्द मिलन हो। इन दिनों रिज़ॉर्ट वाली कहानी का ट्रिक दर्शकों को बोर कर रही है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक बड़ी खबर सामने आई है जिसे सुन पैरों तले आपके जमीन खिसक जाएगी। अंशुमन के बाद एक और शख्स की मौत हो जाएगी लेकिन वो कौन हैं जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

yrkkh

Image Source: Instagram

स्टार प्लस का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के सेट से एक तस्वीर लीक हो गई है जिससे अपकमिंग ट्विस्ट के पत्ते खुल गए। तस्वीर में गीतांजली की डेड बॉडी नजर आ रही है और अरमान की बुरी हालत है। अभिरा और कावेरी सदमे में डूबे अरमान को संभाल रही हैं। सोशल मीडिया पे तेजी से ये तस्वीर वायरल हो रही है। दरअसल शो में गीतांजली और अरमान हनीमून मनाने अभिरा के मसूरी वाली रिज़ॉर्ट में आए हैं। रुमर्स हैं कि गीतांजली खाई में गिर जाएगी और उसकी मौत हो जाएगी। गीतांजली मौत से अरमान और मायरा को बहुत बड़ा झटका लगेगा। पोद्दार हाउस में मातम छा जाएगा। गीतांजली के मरने से आखिरकार अभिरा और अरमान एक दूजे कर करीब आ जाए जाएंगे। मायरा संग अरमान और अभिरा का परिवार पूरा हो जाएगा। अब 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में कौन सा नया विलेन आकार अरमान और अभिरा की जिंदगी में मुसीबत खड़ी करेगा देखना दिलचस्प होने वाला है।

End of Feed