Garvita Sadhwani Not Quitting YRKKH: राजन शाही का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' काफी सुर्खियों में बना हुआ है। मेकर्स भी कहानी को दिलचस्प बनाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाते हुए नजर आए। टीआरपी लिस्ट में भी सीरियल तीसरे नंबर पर बना हुआ है जो 'अनुपमा' और 'उड़ने की आशा' जैसे सीरियल को टक्कर दे रहा है। कहानी में लीप आ गया जिसमें अभिरा और अरमान अलग हो गए हैं। इसी के साथ खबरें उड़ने लगी थी कि लीप से पहले टीवी एक्ट्रेस गर्विता साधवानी शो को अलविदा कह देंगी। अब एक्ट्रेस ने खुद इन रुमर्स पर चुप्पी तोड़ते हुए सच बताया।
सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) की कहानी दिन पर दिन मजेदार होती जा रही है। लीप से पहले पुकी किडनैप हो जाएगी जिसका सारा कसूर अरमान अभिरा के सिर फोड़ देगा। दोनों अलग हो जाएंगे और पुकी बड़ी हो जाएगी। कुछ दिनों पहले रुही का किरदार निभा रहीं एक्ट्रेस गर्विता साधवानी (Garvita Sadhwani) ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर कि थी जिसे देख लोगों ने अनुमान लगाया कि क्या वो शो छोड़ रही हैं? ये खबर आग की तरफ हर जगह फैलने लगी। हालांकि अब एक फैंस द्वारा यही सवाल पूछने पर एक्ट्रेस ने शो छोड़ने वाली बात पर 'ना' कह दिया।
सीरियल के करीबी सूत्रों ने भी ये बताया कि गर्विता साधवानी कहानी का हिस्सा बनी रहेंगी और जल्द ही मेकर्स उनका ट्रैक भी फाइनल कर देंगे। इसी के साथ लीप के बाद कहानी में आर्यन का किरदार निभा रहे मंथन सेठिया शो का हिस्सा नहीं रहेंगे। लीप के बाद अरमान का नया लव इन्टरेस्ट बन रुहिन ने एंट्री मारी है।
