YRKKH के मेकर्स पर Shehzada Dhami ने लगाया आरोप, कहा 'अभी तक फीस भी नहीं दी'...

Shehzada Dhami on YRKKH Makers: स्टार प्लस के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम शहजादा धामी इन दिनों अपने बयानों से सुर्खियों में बने हुए हैं। उन्होंने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बताया की कैसे अभी तक मेकर्स ने उनकी फीस नहीं लौटाई है।

Shehzada Dhami on YRKKH Makers: ये रिश्ता क्या कहलाता है में अरमान का किरदार निभा चुके शहजादा धामी इन दिनों काफी ज्यादा सुर्खियों में बने हुए हैं। सीरियल से निकाले जाने के बाद पहली बार एक्टर ने उनके साथ हुई कंट्रोवर्सी पर बात की है। साथ ही बताया की असल में सेट पर क्या हुआ था और इन सब में किसकी गलती थी। इसी के आगे उन्होंने ये रिश्ता के मेकर्स पर आरोप लगाते हुए कहा की उन्होंने अभी तक उनकी फीस नहीं दी है। आखिर क्या है यह पूरी खबर जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

Shehzada Dhami on Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Makers

टीवी एक्टर शहजादा धामी (Shehzada Dhami) ने यह इंटरव्यू में खुलासा किया की ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के मेकर्स ने उनकी काम की फीस नहीं दी है। साथ ही उन्हे यह यकीन है की मेकर्स उनकी फीस जल्द से जल्द लौटा दें। एक्टर कहते हैं की 'उन्हे राजन शाही पर पूरा भरोसा है की वह उनकी फीस देंगे'...। साथ ही उन्होंने यह भी बताया की कैसे वह इन से आगे बढ़कर अपनी प्रोफेशनल लाइफ में आगे बढ़ेंगे। बात दें मेकर्स का कहना था की शहजादा सेट पर क्रू संग बतमीजी करते थे और काफी नखरे भी जिसके चलते उन्हे सीरियल से बाहर का रास्ता दिखाना पड़ा।

End of Feed