टीवी मसाला

Munawar Faruqui की इस बात पर पत्नी Mehzabeen Coatwala को हुआ नाज, जमाने के सामने लुटाया शौहर पर प्यार

Munawar Faruqui Wife Mehzabeen Coatwala Feeling Proud: बिग बॉस 17 के विनर रह चुके मुनव्वर फारुकी की पत्नी महजबीन कोटवाला ने सोशल मीडिया पर स्टोरी शेयर की है। जिसमें वह अपने पति पर प्यार लुटाती हुई नजर आ रही है और काफी गर्व महसूस कर रही हैं।

Image

Munawar Faruqui Wife Mehzabeen Coatwala Feeling Proud:

Munawar Faruqui Wife Mehzabeen Coatwala Feeling Proud: स्टैन्डअप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी ज्यादा सुर्खियों में बने हुए हैं। पिछले महीने मुनव्वर ने सेलेब मेकअप आर्टिस्ट महजबीन कोटवाला संग दूसरी बार निकाह कर लिया है। सिर्फ यही नहीं उनकी और पत्नी महजबीन संग तस्वीरें वायरल हुई जिसमे वह केक कट कर रहे हैं। अब खुद शादी के बाद पहली बार महजबीन के पति मुनव्वर की तस्वीर शेयर कर यह ऐलान कर दिया है की उनका निकाह हो गया है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए वह तस्वीर।

बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) के विजेता रहे मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) ने दूसरी बार निकाह महजबीन कोटवाला (Mehzabeen Coatwala) संग किया जो एक मेकअप आर्टिस्ट है। ऐसे में पत्नी ने सोशल मीडिया पर मुनव्वर की वीडियो पोस्ट की जिसमें वह अपने शो में स्टैन्डअप कॉमेडी कर रहे हैं। साथ ही कैप्शन में लिखा मुझे आप पर गर्व है मुन्नवर साथ ही लाल कलर का दिल। इस वीडियो में महजबीन ने 'देखा तेनु पहली पहली बार वे' गाना लगाया है, जो काफी प्यार है।

बात दें की महजबीन एक तलकशुदा हैं और वह 10 साल की बच्ची की माँ भी हैं। इससे पहले मुनव्वर ने 2017 में जैस्मिन संग शादी की थी जिसके साथ उनका एक बेटा भी हुआ माइकेल। मुनव्वर अब तक आयशा सिंह, नाज़िला सिताशी और अंजली अरोड़ा को डेट कर सुर्खियों में रह चुके हैं। स्टैन्डअप कॉमेडियन पर कई सारे लीगल केस भी चल रहे हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article