YRKKH फेम लता सबरवाल और संजीव सेठ के रिश्ते में आई दरार, शादी के 15 साल बाद अलग किये रास्ते

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Fame Lata Saberwal And Sanjeev Seth Separated: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस लता सबरवाल और संजीव सेठ ने शादी के 15 साल बाद अपनी-अपनी राहें अलग कर ली हैं। दोनों ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में पति-पत्नी का किरदार अदा किया था। वहीं असल जिंदगी में भी वे पति-पत्नी थे।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Fame Lata Saberwal And Sanjeev Seth Separated: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस लता सबरवाल ने अपनी एक्टिंग से छोटे पर्दे के साथ-साथ बॉलीवुड में भी जबरदस्त पहचान बनाई है। लता सबरवाल एक्टिंग से दूर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव नजर आ रही हैं। लेकिन हाल ही में लता सबरवाल की एक पोस्ट ने उनके फैंस को चौंकाकर रख दिया है। लता सबरवाल (Lata Saberwal) ने पोस्ट शेयर कर बताया कि वह अपने पति संजीव सेठ से शादी के 15 साल बाद अलग हो रही हैं। लता सबरवाल की ये पोस्ट देखते ही देखते सुर्खियों में आ गई। वहीं उनके फैंस को भी इस बात से तगड़ा झटका लगा है।

लता सबरवाल और संजीव सेठ ने अलग किये रास्ते

End of Feed