YRKKH Montage: स्टार प्लस का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' अक्सर अपने ट्विस्ट और टर्न्स की वजह से सुर्खियों में रहता है। 2009 में शुरू हुआ ये शो बीते 16 सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। अब तक इस शो में तीन पीढ़ियों की कहानी दिखाई जा चुकी है। स्क्रीन्स पर राजन शाही के सीरियल की कहानी ने मानों जादू बिखेर दिया हो। वहीं अब इस शो कर पाँच हजार एपिसोड पूरे होने पर मेकर्स ने एक थ्रोबैक वीडियो शेयर किया लेकिन इसे अब भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है।
Image Source:: Star Plus Instagram
स्टार प्लस का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) ने अपने पाँच हजार एपिसोड पूरे कर लिए हैं जिसके चलते मोंटाज शेयर किया गया। वीडियो में अभिरा और अरमान दोनों ही अक्षरा से लेकर छोटी अक्षरा की तस्वीरों को देख उन्हे याद करते हैं। इसमें अब तक की सभी जनरेशन की जोड़ियों को दिखाया गया लेकिन अक्षरा संग अभिमन्यु को दरकिनार कर दिया गया। जी हाँ, चौथी पीढ़ी में हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) और प्रणाली राठौड़ की जोड़ी बनी थी। ऐसे में हर्षद चोपड़ा इस थ्रोबैक वीडियो में नहीं दिखाए तो फैंस हैरान हो गए। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने मेकर्स पर सवालों की बोछार कर दी आखिर उन्होंने हर्षद को क्यों नहीं दिखाया। एक यूजर ने वीडियो पर कमेन्ट करते हुए लिखा, ' टीवी के नंबर 1 एक्टर हर्षद चोपड़ा से इतना इनसिक्योर क्यों हैं? सच तो यह है कि आपको उनकी ज़रूरत थी, न कि उन्हें आपके सस्ते शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की!' ऐसे तमाम यूजर्स सीरियल के मेकर्स और राजन शाही को ट्रोल कर रहे हैं।
बता दें खुद राजन शाही ने ये बात कन्फर्म की थी कि हर्षद चोपड़ा और उनके बीच क्रिएटिव को लेकर मतभेत रहे हैं। राजन शाही ने कहा था कि हर्षद का "ओवर-पैशनेट" नेचर सेट पर दिक्कतें पैदा करता था। ऐसे में इस मोंटाज के जरिए साफ हो गया है कि अब भी दोनों के बीच कोल्ड वॉर जारी है तभी राजन शाही ने एक्टर को वीडियो से काट दिया। वहीं कुछ दर्शक इस मोंटाज वीडियो को देख काफी इमोशनल हुए।
