टीवी मसाला

YRKKH Spoiler 10 November: अभिरा के बच्चे की होगी मौत, रुही से छुपकर भाई-भाभी के लिए बड़ी कुर्बानी देगा रोहित

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 10 November Spoiler: राजन शाही का शो ये रिश्ता क्या कहलाता है इन दिनों टीआरपी में दूसरे नंबर पर बना हुआ है। अब शो के आने वाले एपिसोड मे देखने को मिलेगा की अभिरा के बच्चे की मौत हो जाएगी और रुही जुड़वा बच्चों को जन्म देगी। आइए देखते हैं।

Image

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 10 November Spoiler

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 10 November Spoiler: स्टार प्लस का शो ये रिश्ता क्या कहलाता है कि कहानी इस समय दर्शकों को काफी अच्छी लग रही है। टीआरपी में भी यह सीरियल अनुपमा को कड़ी टक्कर देते नजर आ रहा है। अब शो के वर्तमान ट्रैक की बात करें तो अभिरा और रुही दोनों ही प्रेग्नेंट हैं और जल्द माँ बनने वाली हैं। बीते एपिसोड में रुही-अभिरा की गोद भराई हो रही होती है। इस दौरान एक तरफ अभिरा की तबीयत खराब हो जाती है तो दूसरी तरफ रुही का एक्सीडेंट हो जाता है। ऐसे में रुही-अभिरा दोनों ही अस्पताल में अपने बच्चे के लिए जंग लड़ रही होती है। लेकिन तभी अभिरा-अरमान की जिंदगी में तूफान दस्तक देता है और उनके बच्चे की मौत हो जाती है। वहीं रुही जुड़वा बच्चों को जन्म देती है। अब अपने भाई को टूट-बिखरा देख रोहित कुछ बड़ा फैसला लेने के बारे में सोचता है। आइए आगे नजर डालते हैं।

ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरीयल में आगे देखने को मिलेगा की लाख कोशिश के बावजूद डॉक्टर अभिरा के बच्चे की जान नहीं बचा पाएंगे। वहीं दूसरी तरफ रुही जुड़वा बच्चों की जन्म देगी। अपने बच्चे की मौत की खबर जान अरमान भी पूरी तरह से टूट जाता है और सोचता है कि यह खबर वह अभिरा को कैसे देगा। तभी अभिरा को होश आ जाता है और वह अपने बच्चे के बारे में अरमान से पूछती है। लेकिन अरमान उसे नहीं बता पाता है और रोता रहता है। लेकिन उसी समय रोहित वहाँ आता है और बोलता है कि 'भाभी ये रहा आपका बच्चा।"

अरमान-अभिरा यानि अपने भाई- लिए रोहित की यह बड़ी कुर्बानी सबकी जिंदगी में क्या तूफान लेके आएगी ये देखना काफी दिलचस्प होगा। क्या रोहित, रुही को सच बता पाएगा? क्या सच जानने के बाद रुही चुप बैठ पाएगी?

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article