टीवी मसाला

Yeh rishta kya kehlata hai 06 September : बिरला परिवार में फुट डालेगा ये शख्स, अक्षर-अभिमन्यु की बढ़ेगी नजदीकियां

Yeh rishta kya kehlata hai 06 September : आज एपिसोड में दिखाया जाएगा कि पार्थ बिरला परिवार का बंटवारा करना चाहता है जिसकी वजह से घर में खूब ड्रामा होगा । पूरा एपिसोड जानने के लिए पढ़े ये रिपोर्ट

Image

Yeh rishta kya kehlata hai 06 September

Yeh rishta kya kehlata hai 06 September : स्टार प्लस शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में इन दिनों खूब ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो का लेटेस्ट ट्रैक फैंस को खूब पसंद आ रहा है बीते एपिसोड में दिखाया गया था कि समाज में लोग अक्षरा को विधवा होने का ताना देते हैं.आज एपिसोड में दिखाया जाएगा कि पार्थ बिरला परिवार का बंटवारा करना चाहता है जिसकी वजह से घर में खूब ड्रामा होगा । पूरा एपिसोड जानने के लिए पढ़े ये रिपोर्ट .

दही-हांड़ी की तैयारी

शो की शुरुआत में दिखाया जाता है कि सभी लोग जन्मास्त्मी पर दही-हांड़ी कम्पटीशन की तैयारियां करते हैं. सभी घर को सजाते हैं और मिलकर खलेने का प्लान बनाते हैं. दही-हांड़ी में दो टीम बनती है जिसमे लड़के एक तरफ और लड़कियां एक तरफ होती हैं. अक्षरा और अभिमन्यु की टीम बनती है जिसमें सभी परिवार वाले मिलकर मस्ती करते हैं.

बिरला परिवार में होगा हंगामा

आगे दिखाया जाता है कि अभिमन्यु का बड़ा भाई पार्थ अभि से मन ही मन जल रहा है. अभि के एमडी बनने पर वह बहुत नाराज है और अपनी माँ से कहता है कि उसमे ऐसा क्या है जो मुझमे नहीं है. पार्थ की ये बात सुनकर वसुंधरा को गुस्सा आता है और वो कहती है कि मैं तुम्हे इतनी बड़ी जिम्मेदारी नहीं दे सकती इसलिए बदले में जो तुम्हें चाहिए मांग लो, पार्थ कहता है किमुझे इस घर का बंटवारा चाहिए. हर उस चीज को बाँट दो जो मेरे हिस्से में आती है. ये सुनकर सभी हैरान हो जाते हैं और मंजरी-अभिमन्यु उसे समझाने की कोशिश करते हैं, लेकिन पार्थ नहीं मानता. आखिर में वह घर का बंटवारा करने का फैसला करते हैं|

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article