वड़ापाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित सैफी से करेंगी शादी? वीडियो बनाकर किया चौंकाने वाला ऐलान तो हुईं ट्रोल

Chandrika Dixit New Video: वड़ापाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित सैफी संग अपने रिश्ते की वजह से खूब ट्रोल होती रहती हैं। अब चंद्रिका ने सैफी संग अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का फैसला कर लिया है। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Chandrika Dixit New Video: दिल्ली की वड़ापाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित अपने वीडियोज से सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही हैं। चंद्रिका अपने पति युगम गेरा से अलग हो चुकी हैं। चंद्रिका की निजी जिंदगी पूरी सोशल मीडिया पर आ चुकी हैं। इन दिनों चंद्रिका सैफी के साथ ही दिखती हैं। दावा किया जाता है कि वह और सैफी डेट कर रहे हैं लेकिन दोनों ने कभी भी डेटिंग की बाद को ऑफिशियल नहीं किया। अब चंद्रिका दीक्षित ने शॉकिंग ऐलान किया है। उन्होंने एक वीडियो शेयर कर सैफी से शादी का ऐलान कर दिया। आइए आपको वीडियो दिखाते हैं।

End of Feed