Vivian Dsena नागराज नहीं बल्कि फिर वैंपायर बन TV पर करेंगे धाकड़ वापसी! एकता कपूर संग बातों-बातों में दिया हिंट

Vivian Dsena To Play Vampire, Gives Hint About Comeback In Acting: टीवी के चर्चित एक्टर विवियन डीसेना ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। विवियन डीसेना को लेकर खबर थी कि वह 'नागिन 7' में नजर आएंगे। लेकिन अब उन्होंने बातों-बातों में अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट का हिंट दिया है।

Vivian Dsena To Play Vampire, Gives Hint About Comeback In Acting: टीवी के चर्चित एक्टर विवियन डीसेना ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई हुई है। विवियन डीसेना ने अपने करियर में टीवी पर कई हिट शोज दिये हैं, जिन्हें आज भी दर्शक देखना पसंद करते हैं। आखिरी बार विवियन डीसेना को सलमान खान के शो 'बिग बॉस 18' में देखा गया था, जहां उन्होंने अपने अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। हालांकि फिनाले में पहुंचने के बाद भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। वहीं अब विवियन डीसेना (Vivian Dsena) एक्टिंग की दुनिया में फिर से हाथ आजमाने के लिए तैयार हैं। खास बात तो यह है कि खुद विवियन डीसेना ने एकता कपूर संग बातचीत में अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट का हिंट भी दिया है।

vivian dsena on upcoming project

फोटो क्रेडिट- एकता कपूर इंस्टाग्राम/विवियन डीसेना इंस्टाग्राम

End of Feed