दिवंगत अभिनेता Vikas Sethi के परिवार ने प्रार्थना सभा का किया आयोजन, पत्नी जाह्नवी ने साझा की पोस्ट

Vikas Sethi's Family Organises A Prayer Meet: क्योंकि सास भी कभी कभी थी फ़ेम विकास सेठी का दिल का दौड़ा पड़ने से आकस्मिक निधन हो गया। अब ऐसे में दिवंगत अभिनेता के परिवार ने उनके लिए प्रार्थना सभा का आयोजन किया है। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Vikas Sethi's Family Organises A Prayer Meet: क्योंकि सास भी कभी बहुत थी शो के अभिनेता विकाश सेठी का 8 सितंबर को आकस्मिक निधन हो गया। अभिनेता अपनी दूसरी पत्नी जान्हवी सेठी संग नासिक एक परिवार के फंगशन में गए थे। जहां अचानक उनकी तबीयत बिगड़ जाती है। डॉक्टर के पास जाने की बजाय अभिनेता कमरे में आराम करने चले जाते हैं लेकिन जब सुबह उनकी पत्नी उन्हें उठाने आती है तो वह नहीं उठते हैं। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया जाता है और वहाँ डॉक्टर उन्हें बताते हैं कि कार्डिक अरेस्ट की वजह से रात में उनका निधन हो गया है। विकाश सेठी (Vikas Sethi) के निधन से पूरी टीवी इंडस्ट्री शोक में डूब गई है। अब ऐसे में दिवंगत अभिनेता के परिवार ने उनके लिए प्रार्थना सभा का आयोजन किया है। आइए देखते हैं।

Vikas Sethi's Family Organises A Prayer Meet

दिवंगत विकास सेठी (Vikas Sethi) की दूसरी पत्नी ने अपने इंस्टाग्राम पर अभिनेता की याद में रखी गई प्रार्थना सभा के बारे में बताया। अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा करते हुए जाह्नवी ने दिवंगत अभिनेता के लिए आयोजित की गई प्रार्थना सभा के बारे में सभी को बताया है। प्रार्थना सभा के नोट में लिखा था, "हमारे प्रिय, विकास जे सेठी, स्वर्गीय जेसी सेठी और श्रीमती सुरक्षा सेठी के बेटे, श्री विकास सेठी के भाई और रुद्रवीर और राजवीर विकास सेठी के पिता की दिवंगत आत्मा के लिए प्रार्थना सभा।"

End of Feed