टीवी मसाला

TMKOC के सीधे-साधे टप्पू उर्फ Bhavya Gandhi ने नेगेटिव किरदार निभाने पर तोड़ी चुप्पी, कहा "बेहद परेशान हैं.."

TMKOC star Bhavya Gandhi on playing negative role: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में सीधे-साधे टप्पू की भूमिका निभाने के बाद भव्या गांधी पुष्पा इम्पॉसिबल में नेगेटिव रोल निभाने जा रहे हैं। अब नेगेटिव रोल करने पर भव्या गांधी ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। आइए एक नजर इस रिपोर्ट पर डालते हैं।

Image

TMKOC star Bhavya Gandhi on playing negative role

TMKOC star Bhavya Gandhi on playing negative role: तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) सबसे अधिक चलते वाले टीवी शो में से एक है। आज भी इस शो को देखने के लिए फैंस पागल हैं। हालांकि समय के साथ शो के बहुत से किरदार बदल गए हैं लेकिन इसके बावजूद यह शो दर्शकों के बीच लोकप्रिय है। अब शो में टप्पू की भूमिका निभाने वाले भव्या गांधी को कौन नहीं जानता। एक वक्त यह शो की जान हुआ करते थे लेकिन कुछ सालों पहले अन्य प्रोजेक्ट्स में काम करने के लिए अभिनेता ने शो को छोड़ दिया था। अब हाल ही में खबर आई थी कि भोले-भाले टप्पू उर्फ भव्या गांधी (Bhavya Gandhi) शो पुष्पा इंपोसीबल में नेगेटिव रोल करते नजर आएंगे। आइए देखते हैं नेगेटिव रोल करने पर भव्या गांधी का क्या कहना है।

तारक मेहता में टप्पू का किरदार अदा करने के बाद भव्या गांधी (Bhavya Gandhi) सोनी सब पर आ रहे नए शो पुष्पा इम्पॉसिबल में एक साइको की भूमिका निभा रहे हैं। जो कभी भी गुस्सा कर देता है, चीड़-चिड़ा हो जाता है। शो में आपको देखने को मिलेगा की पुष्पा की एंट्री के साथ उसके परिवार की जिंदगी में नया खतरा आ गया है। भव्या गांधी का किरदार बदला लेने वाला और विनाश की तलाश में है।

अब अपने इस नेगेटिव किरदार के बारे में बात करते हुए भव्या ने कहा "प्रभास की भूमिका निभाना मेरे लिए एक सुखद अनुभव है। क्योंकि मैं पहली बार नेगेटिव रोल कर रहा हूँ और यह भूमिका टप्पू की भूमिका से बिलकूल अलग है। इस बीच आपको बता दें कि पुष्पा इम्पॉसिबल सोनी सब पर प्रसारित होता है।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article