मुंबई : सुधांशु पांडे अब टीवी का बड़ा नाम बन चुके हैं। बेशक अनुपमा में वनराज शाह के रोल ने उनको खासी लोकप्रियता दिलाई है। उन्होंने खुद पिछले दिनों इस बात को स्वीकार किया कि कई बॉलीवुड फिल्मों में नजर आने के बावजूद लोग उनको वनराज के तौर पर ही जानते हैं। सुधांशु पांडे ने हाल ही में सोशल मीडिया पर बचपन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वह अपने पापा के साथ नजर आ रहे हैं। इनको देखने के बाद अधिकतर फैन्स का मानना है कि सुधांशु बिल्कुल अपने पापा की तरह दिखते हैं। वैसे अब सुधांशु पांडे ने खुद इन तस्वीरों को शेयर करने के बारे में बात की है। देखें इस वीडियो में।
End of Article
