टीवी मसाला

Bigg Boss 17: सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे के रिश्ते पर बोले पति विक्की जैन, कहा- 'अब वह आगे बढ़ चुकी है..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Feb 6, 2024, 05:26 PM IST

Vicky Jain Reacts on Ankita Lokhande Sympathy Card: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के शो बिग बॉस 17 का फिनाले 28 जनवरी, 2024 को आयोजित किया गया है। बिग बॉस 17 के सीजन को मुनव्वर फारुकी ने अपने नाम कर लिया है। अब सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे को लेकर विक्की ने बयान दिया है।

Image

Sushant Singh Rajput and Ankita Lokhande

Vicky Jain Reacts on Ankita Lokhande Sympathy Card: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) का शो बिग बॉस 17 अब खत्म हो गया है। शो का फिनाले 28 जनवरी, 2024 को आयोजित किया गया है। बिग बॉस 17 के सीजन को मुनव्वर फारुकी ने अपने नाम कर लिया है। अंकिता लोखंडे ग्रैंड फिनाले के बाद से ही चर्चा में बनी हुई हैं। अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन ग्रैंड फिनाले से एक हफ्ते पहले बाहर हो गए थे। बिग बॉस 17 में अंकिता पर सहानुभूति हासिल करने के लिए अपने एक्स बॉयफ्रेंड और दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के नाम का कई बार इस्तेमाल किया है। जहां अंकिता ने आरोपों को खारिज कर दिया था।

इसपर कई और सितारों ने भी अपनी राय रखी थी। अब विकी जैन ने आखिरकार इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है कि क्या उन्हें अपनी पत्नी के बार बार टेलीविजन पर सुशांत को याद करने से कोई परेशानी थी। आइए उनके बयान पर एक नजर डालते हैं।

विक्की जैन ने कही ये बात

ईटाइम्स के साथ एक इंटरव्यू में, विक्की जैन ने कहा कि उन्हें अंकिता के सुशांत सिंह राजपूत को याद करने से कोई परेशानी नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिग बॉस 17 के घर में रहने के दौरान वह खुद चार लोगों से जुड़े थे। अंकिता मनोरंजन उद्योग का हिस्सा हैं और सुशांत के साथ उनका रिश्ता सार्वजनिक था। इस प्रकार लोग दिवंगत अभिनेता के बारे में उनसे सवाल पूछते रहते हैं। विक्की ने कहा कि अंकिता आगे बढ़ चुकी हैं और उनके दिल में अब कुछ नहीं है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article