तितली से छोटे पर्दे पर वापसी कर रहे हैं Vatsal Sheth, धमाकेदार प्रोमो ने जीता फैंस का दिल

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated May 17, 2023, 04:51 PM IST

Vatsal Sheth gets new show: स्टार प्लस ने अपने नए शो तितली का प्रोमो रिलीज कर दिया है। तितली का प्रोमो दर्शकों को काफी पसंद आया है। इस शो से एक्टर वत्सल सेठ जल्द वापसी करने वाले हैं। वत्सल की वापसी से फैंस बेहद खुश है। एक्टर शो में निगेटिव रोल में नजर आ सकते हैं।

Vatsal Sheth gets new show: स्टार प्लस के शोज टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहते हैं। चैनल पर अनुपमा, गुम है किसी के प्यार में, ये रिश्ता क्या कहलाता है जैसे शो आते हैं। चैनल दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए नया सीरियल लेकर आ रहे हैं। मेकर्स टीवी शो तितली (Titli) लेकर आए है। ये एक लव ट्राई एंगल लव स्टोरी है। शो में अविनाश मिश्रा, नेहा सोलंकी और वत्सल सेठ लीड रोल में नजर आने वाले हैं। मेकर्स ने शो का पोस्टर और बाकी डिटेल्स शेयर की है। आइए जानते हैं ये शो कब टेलिकास्ट किया जाएगा। स्टार प्लस के नए शो को लेकर काफी एक्साइटेड है।

vatsal

Titli Show (credit pic: instagram)

शो की कहानी तितली नाम की खुशमिजाज लड़की के ईर्दगिर्द घूमेगी। तितली अपने लिए आइडियल पार्टनर ढूंढने और फेयरी टेल जैसी जिंंदगी जीने का सपना देखती है। क्या तितली की ये तलाश पूरी हो पाएगी।

End of Feed