varun dhawan Family planning?: वरुण धवन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म भेड़िया के प्रमोशन में बिजी हैं। इसे लेकर वो काफी चर्चा में हैं। हाल ही में वरुण धवन, कृति सेनन के साथ अपनी फिल्म का प्रमोशन करने के लिए बिग बॉस पहुंचे। वरुण और कृति ने यहां सलमान खान के साथ मिलकर खूब धमाल किया। इस मंच पर उन्होंने गेम भी खेले वहीं सलमान खान ने अभिनेता की जिंदगी को लेकर खुलासा भी कर दिया। इस वीडियो में वरुण धवन की फैमिली प्लानिंग के जुड़ी बात सामने आई है।
varun dhawan and natasha dalal
कलर्स ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि सलमान खान, कृति और वरुण से कहते हैं उनकी फिल्मों और गानों से रिलेटेड कुछ हिन्ट दिए जाएंगे उनको पहचानकर दोनों को फिल्मों और गानों के नाम बताने होंगे। इस गेम के अंत में सलमान खान वरुण धवन को एक सॉफ्ट टॉय देते हैं। जिसे लेने के बार वरुण धवन कहते मैं इसका क्या करूंगा, अभी तो मेरा कोई बच्चा भी नहीं है, मैं इस खिलौने का क्या करूंगा। इसपर सलमान खान कहते हैं कि अभी ये आ गया है अब बच्चा भी आ जाएगा। इसके बाद वरुण धवन शरमा जाते हैं। सलमान खान के हिंट से ऐसा लग रहा है कि वरुण और नताशा जल्द ही मम्मी पापा बनने वाले हैं।
अब तक आलिया-रणबीर और बिपाशा-करण माता पिता बन चुके हैं। ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स के फैंस इनके बेबी का भी इंतजार कर रहे हैं। वरुण धवन की शादी को एक साल पूरा हो गया है। उन्होंने अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ पिछले साल 24 जनवरी को शादी की थी। कपल की शादी अलीबाग के आलीशान महल 'द मेंशन हाउस' में हुई थी। इस शादी में इंडस्ट्री से भी बहुत कम लोगों की इन्वाइट किया गया था। कई सालों तक दोनों ने अपने प्यार को छुपाकर रखा लेकिन जल्द ही दोनों ने ज्यादा से ज्यादा मौकों पर एक साथ दिखना शुरू कर दिया। उन्होंने इंटरव्यू में भी एक-दूसरे के लिए अपने एहसास को कबूल किया और अपने रिश्ते को आधिकारिक बना दिया।
आपको बता दें, वरुण और नताशा बचपन के दोस्त थे। डेटिंग शुरू करने से पहले वे कई सालों तक दोस्त बने रहे। एक इंटरव्यू में नताशा ने कहा था- 'वरुण और मैं एक साथ स्कूल में थे। 20 साल की उम्र तक हम दोस्त बने रहे और फिर मुझे याद है, इसके बाद ही हम डेटिंग शुरू कर चुके थे। मुझे लगता है, हमें एहसास हुआ कि हम सिर्फ अच्छे दोस्तों से कुछ ज्यादा थे।'
