Urvashi Dholakia Son Kshitij Video: मुंबई में जमकर बारिश हो रही है, जिस वजह से वहां रह रहे लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो चुका है। सड़कों पर पानी भरा है और स्टार्स के घर में भी पानी घुस गया है। इन सबके बीच, टीवी एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया (Urvashi Dholakia) के बेटे क्षितिज ढोलकिया (Kshitij) हाल ही में एक बड़े हादसे का शिकार होते होते बच गए हैं। मुंबई की भारी बारिश के बीच क्षितिज ढोलकिया की कार एक पेड़ के नीचे पार्क थी और एक्टर की गाड़ी पर बड़ा पेड़ आकर गिर गया, जिसके बाद एक्टर की कार के परखच्चे उड़ गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 में हुई Naagin 7 की एक्ट्रेस की एंट्री, कौन सा निभाएगी किरदार?
urvashi dholakia son Kshitij Dholakia (photo credit- instagram)
