Urvashi Dholakia Is Next Confirm Contestant For The 50: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। उर्वशी ढोलकिया ने 'कसौटी जिंदगी की' की कोमोलिका बनकर छोटे पर्दे पर अपनी धाक जमाई थी।कोमोलिका के तौर पर उनके जैसी एक्टिंग आज तक कोई नहीं कर पाया है। उर्वशी ढोलकिया के हाथ राजन शाही का भी एक शो लगा है जिसमें वह सचिन त्यागी के साथ नजर आएंगी। लेकिन इन सबसे इतर उर्वशी ढोलकिया जल्द ही एक रियलिटी शो में भी हाथ आजमाती दिखाई देंगी। दरअसल, उर्वशी ढोलकिया (Urvashi Dholakia) के हाथ नया शो लगा है, जिसकी जानकारी खुद उर्वशी ढोलकिया ने हाल ही में सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी है।
फोटो क्रेडिट- उर्वशी ढोलकिया इंस्टाग्राम, जियो हॉटस्टार
उर्वशी ढोलकिया (Urvashi Dholakia) के हाथ कोई और नहीं बल्कि कलर्स का अपकमिंग रियलिटी शो 'द 50' लगा है। इस शो के जरिए उर्वशी को एक बार फिर से रियलिटी शो में देखने का मौका मिलेगा। उर्वशी ढोलकिया ने इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपनी पोस्ट शेयर की, जिसमें वह 'द 50' की टिकट पकड़ी नजर आईं। एक्ट्रेस ने अपनी टिकट को खूब फ्लॉन्ट किया। वहीं इस पोस्ट के कैप्शन में उर्वशी ढोलकिया ने लिखा, "गेम शुरू हो चुकी है। हर कदम मायने रखता है। ये भाग्य का खेल नहीं बल्कि तैयारी का खेल है। क्योंकि जब मैं कदम रखती हूं तो गेम बदल जाता है।" उर्वशी ढोलकिया को 'द 50' में देखने के लिए फैंस की एक्साइटमेंट भी सातवें आसमान पर पहुंच चुकी है।
बता दें कि उर्वशी ढोलकिया (Urvashi Dholakia) से पहले कई टीवी सितारों के नाम पर 'द 50' के लिए मुहर लग चुकी है। इस लिस्ट में करण पटेल, शाइनी दोशी, दिव्या अग्रवाल, फैजल शेख और मोनालिसा जैसे कई सितारे शामिल हैं। इनके अलावा एक्ट्रेस माही विज के भी 'द 50' में एंट्री करने की खबर सामने आई थी। बताया जा रहा है कि माही विज 'सहर होने को है' को अलविदा कह देंगी और 'द 50' में कदम रखेंगी। इस शो की शुरुआत 1 फरवरी से कलर्स व जियो हॉटस्टार पर हो रही है।
