TV Reality Shows Weekly Bulletin: छोटे परदे पर कई रियलिटी शोज टेलिकास्ट हो रहे हैं। डांसिंग से लेकर सिंगिंग रियलिटी शोज तक सभी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहे हैं। इसी बीच हम आपके लिए आपके चहेते रियलिटी शोज से जुड़ी अपडेट लेकर आए हैं। यहां जानें सा रे गा मा पा, बिग बॉस, झलक दिखला जा से लेकर इंडियन आइडल सहित टॉप-5 रियलिटी शोज से जुड़ी अपडेट। जानें इस हफ्ते और वीकेंड पर आपके पसंदीदा शोज में क्या-क्या खास हुआ।
TV reality shows
4 साल के कुशाग्र ने जीता 'सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स' के जजेज सा दिल
'सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स' में जजेज नीति मोहन, शंकर महादेवन और अनु मलिक को इम्प्रेस करने में बच्चे कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। 15 अक्टूबर से शुरू हुए शो में एक से बढ़कर एक सिंगिंग टेलैंट देखने को मिल रहे हैं। बेहद कम उम्र के बच्चों ने सा रे गा मा पा 'लिटिल चैंप्स' में अपनी परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीत लिया। अब हाल ही में दिल्ली से आए कुशाग्र जोशी ने सबका दिल जीत लिया। 4 साल के कुशाग्र ने इतनी शानदार परफॉर्मेंद दी, कि सब देखकर शॉक्ड रह गए।
झलक दिखला जा में दिवाली एपिसोड में आए राम-सीता
रियलिटी टीवी शो 'झलक दिखला जा' सीजन 10 (Jhalak Dikhla Jaa) में दीवाली स्पेशल एपिसोड सेलिब्रेट किया गया। इस मौके पर मेकर्स ने खास अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया को बतौर गेस्ट शो में इनवाइट किया। रामानंद सागर की रामायण में राम और सीता का किरदार निभा चुके अरुण और दीपिका कई दशक के बाद एकसाथ अपने सीन्स को झलक दिखला जा के सेट पर रीक्रिएट करते दिखे। इस मौके पर कंटेस्टेंट्स ने एक से बढ़कर एक डांस परफॉर्मेंस दीं। यहां तक कि अनुज मलिक की बेटी ने जजेज का दिल जीत लिया। दिवाली 2022 के मौके पर मेकर्स ने किसी भी कंटेस्टेंट को एविक्ट नहीं किया।
दीवाली वीक में नहीं हुआ बिग बॉस-16 में एविक्शन?
बिग बॉस 16 के हर एपिसोड में काफी धमाल मच रहा है। शो अपने चौथे हफ्ते में एंट्री कर चुका बिग बॉस 16 में इस बार दूसरा एलिमिनेशन होने वाला है। पिछले वीक श्रीजिता डे को घर से बेघर कर दिया गया है। इस हफ्ते शो से एलिमिनेट होने के लिए तीन सदस्यों को नॉमिनेट किया गया है, जिसमें शालीन भनोट, मान्या सिंह और सुम्बुल तौकीर खान का नाम शामिल है। द खबरी की रिपोर्ट की मानें तो इस बार शो से मान्या सिंह बाहर होने वाली है। हालांकि बिग बॉस-16 के दीपावली स्पेशल एपिसोड में एविक्शन का कोई जिक्र नहीं हुआ। करण जौहर ने इस दिवाली पर बिग बॉस को होस्ट किया और कंटेस्टेंट्स से ढेर सारे मजेदार टास्क कराए।
दिवाली के जश्न में सजा इंडियन आइडल 13 का मंच
इंडियन आइडल 13 के मंच पर दिवाली का जश्न धमाकेदार अंदाज में मनाया गया। बॉलीवुड के हीरो नंबर वन गोविंदा अपनी वाइफ सुनीता और बेटी टीना संग शो में पहुंचे। गोविंदा ने शो में कंटेस्टेंट्स की शानदार गायकी को एन्जॉय करने के साथ अपने खास अंदाज से खूब धमाल भी मचाया। बेटी और पत्नी संग इंडियन आइडल के मंच पर ग्रैंड अंदाज में गोविंदा ने डांस किया। शो के दिवाली स्पेशल एपिसोड में गोविंदा और उनकी फैमिली ने खूब समा बांधा।
22 साल की KBC की हिस्ट्री में पहली बार हुआ ऐसा
कौन बनेगा करोड़पति के 22 साल की जर्नी में कुछ ऐसा होने जा रहा है जो अब तक नहीं हुआ। शो में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से पहली बार कोई शख्स हॉट सीट पर बैठा। डॉ. समित सेन अपने आइलैंड ने केबीसी के मंच तक पहुंचने वाले पहले व्यक्ति हैं। उन्होंने बताया कि उस जगह पर अमिताभ बच्चन और उनका शो केबीसी बहुत ज्यादा पॉपुलर है।
