बॉलीवुड में कमाल कर चुके हैं TV के ये सितारे, सुपरहिट फिल्मों से मिली नई पहचान

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Apr 4, 2023, 01:43 PM IST

TV Actors who Worked in Bollywood Movies: टीवी के ऐसे कई सितारे हैं, जो छोटे पर्दे पर नाम कमाने के बाद बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। इस लिस्ट में सुशांत सिंह राजपूत से लेकर मौनी रॉय तक का नाम शामिल है। आइए इन एक्टर्स पर एक नजर डालते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • कई टीवी एक्टर बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके हैं।
  • इस लिस्ट में सुशांत सिंह राजपूत का भी नाम शामिल है।
  • मौनी रॉय भी आज बॉलीवुड की सक्सेसफुल एक्ट्रेस हैं।

TV Actors who Worked in Bollywood Movies: टीवी के ऐसे कई सितारे हैं, जिसके पास प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। ऐसे कई सितारें हैं जो छोटे पर्दे पर नाम कमाने के बाद बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। इस लिस्ट में सुशांत सिंह राजपूत से लेकर मौनी रॉय तक का नाम शामिल है। टीवी इंडस्ट्री से बॉलीवुड तक का सफर किसी भी एक्टर के लिए आसान नहीं होता है, उन्हें कई जगह अपने आप को प्रूव करना पड़ता है। हालांकि ऐसे कई टीवी एक्टर हैं, जिन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में अपनी नई जगह बना ली है। ब्राह्मस्त्र में मौनी रॉय से लेकर एम.एस धोनी द अनटोल्स स्टोरी में सुशांत सिंह राजपूत तक, यहां ऐसे ही कुछ टीवी सितारों की लिस्ट पर नजर डालते हैं, जिन्होंने अपनी एक्टिंग के दम पर बॉलीवुड में भी पहचान बनाई है।

TV Actors who worked in Bollywood movies

TV Actors who worked in Bollywood movies

Mouni Roy in bollywood movies

मौनी रॉय

टीवी सीरियल 'नागिन', 'देवों के देव महादेव', 'क्योंकि सास भी कभी बहू भी' में नजर आने वालीं मौनी रॉय ने धीरे-धीरे बॉलीवुड में अपना कदम मजबूर कर लिया है। एक्ट्रेस ने अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड के साथ बॉलीवुड डेब्यू किया था, हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फेल साबित हो गई। इसके बाद लीड के तौर पर मौनी रॉय को काफी रोल ऑफर नहीं हुए हैं, लेकिन हाल ही में फिल्म ब्राह्मस्त्र में मौनी रॉय के रोल को काफी सराहना मिली है। वह इसके आने वाले पार्ट में भी नजर आने वाली हैं।

End of Feed