Tunisha Sharma Postmortem Report: तुनिषा की बॉडी पर नहीं मिला कोई निशान, क्या थी मौत की वजह?

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Dec 28, 2022, 02:27 PM IST

Tunisha Sharma Postmortem Report: दिवंगत अभिनेत्री तुनिषा शर्मा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर ने कई बड़े खुलासे किए हैं। तुनिषा ने 24 दिसंबर को अपने मेकअप रूम में आत्महत्या कर सभी को दंग कर दिया। इसके बाद बीते दिन उनका अंतिम संस्कार किया गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • तुनिषा शर्मा की पोस्टमार्टन रिपोर्ट में हुआ खुलासा।
  • पोस्टमार्टन करने वाले डाक्टर ने दिया बयान।
  • तुनिषा की बॉडी पर किसी प्रकार का निशान नहीं था।

Tunisha Sharma Postmortem Report: दिवंगत अभिनेत्री तुनिषा शर्मा (Tunisha Sharma) ने महज 20 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। वह अपने पीछे एक सुनहरा करियर और रोते हुए परिवार को छोड़ गई हैं। तुनिषा का बीते दिन 27 दिसंबर को अंतिम संस्कार कर दिया गया है। उनके अंतिम संस्कार में परिवार के सदस्यों के साथ ही कई टीवी सितारे भी नजर आए हैं। इस बीच उनके परिवार की कई भावुक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस बीच एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा की पोस्टमार्टम भी रिपोर्ट सामने आ गई है। तुनिषा का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर ने कई बड़े खुलासे किए हैं। एक्ट्रेस ने 24 दिसंबर को अपने मेकअप रूम में आत्महत्या कर ली थी, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल लाया गया, शाम 4 बजकर 20 मिनट पर एक्ट्रेस को मृत घोषित कर दिया।

Tunisha Sharma Postmortem Report

Tunisha Sharma Postmortem Report

उनकी बॉडी पर कोई निशान नहीं

तुनिषा का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर सुरेंदर पाल ने ANI को बताया, ' जब एक्ट्रेस को अस्पताल लेकर आया गया तब वह पहले ही मर चुकी थीं। उनके गले के अलावा पूरी बॉडी में कोई और निशान नहीं था।' उन्होने आगे कहा, 'उन्हें 4.20 पर अस्पलात लाया गया जिसके बाद रात 9 बजे एक्ट्रेस के शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनकी मौत का कारण फांसी लगाना ही है। इसके साथ ही उनकी बॉडी पर गले के अलावा कोई और निशान नहीं है।

End of Feed