टीवी एक्ट्रेस तुनीषा शर्मा (Tunisha Sharma) की मौत से उनकी मां वनीता शर्मा काफी दुखी हैं। एक्ट्रेस की मौत के सदमे से अभी तक वनीता ऊभर नहीं पाई हैं। तुनीषा के जाने से उनके फैंस और परिवार वाले काफी मायूस हैं। एक्ट्रेस अपनी मां के साथ मुंबई में रहती थीं। वनीता शर्मा बेटी की मौत के बाद अपने होमटाउन चंडीगढ़ चली गई थी। सोशल मीडिया पर तुनीषा शर्मा के जन्मदिन का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में तुनीषा की मां एक्ट्रेस का बर्थडे केक कटाते हुए नजर आ रही हैं। 4 जनवरी 2023 को तुनीषा शर्मा का जन्मदिन आता है। उनकी मां ने तुनीषा के जन्मदिन पर सभी स्कूल के दोस्तों को बुलाया था। केक काटने के दौरान तुनीषा की मां फूट फूटकर रोने लगीं।
tunisha sharma (credit pic: instagram)
तुनीषा की मां ने बताया था कि उन्होंने अपने बेटी की जन्मदिन के लिए ढेर सारी तैयारियां की थी। वो उसे सरप्राइज देना चाहती थी। जन्मदिन से कुछ ही दिन पहले तुनीषा ने खुदकुशी कर ली थी। अब एक्ट्रेस के जन्मदिन का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। फैंस तुनीषा की मां को हिम्मत रखने के लिए कह रहे हैं। इस वीडियो के देखने के बाद फैंस की आंखें नम हो गईं।
तुनीषा के बर्थडे पर उनकी मां का हुआ था बुरा हाल
तुनीषा ने 24 दिसंबर, 2022 को अपने टीवी सीरियल अली बाबा दास्तान ए काबूल के सेट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। एक्ट्रेस की मां ने को- स्टार शीजान खान और उनके परिवार पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। वनीता शर्मा की शिकायत के बाद पुलिस ने शीजान खान को हिरासत में ले लिया और पूछताछ कर रही हैं। दोनों पक्ष एक- दूसरे पर लगातार गंभीर आरोप लगा रहे हैं। 13 जनवरी को कोर्ट ने शीजान की जमानत याचिका को खारिज कर दिया था। कोर्ट का कहना था कि तुनीषा अपने आखिरी समय में शीजान के साथ थी। शीजान के वकील का कहना है कि हम जमानत के लिए हाईकोर्ट में अपील करेंगे।
