टीवी मसाला

Adil Khan Durrani ने भरी Rakhi Sawant की झोली? अदाकारा ने तोड़ी चुप्पी

Rakhi Sawant on her pregnancy: टीवी अदाकारा राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने मीडिया से बात करते हुए अपनी प्रेग्नेंसी पर कुछ भी कहने से मना कर दिया। राखी सावंत ने की चुप्पी साफ बता रही है कि वो अपनी निजी लाइफ मीडिया के साथ शेयर करने में भरोसा नहीं रखती हैं। राखी सावंत और आदिल खान (Adil Khan) इंडस्ट्री के सबसे चर्चित कपल हैं।

Image

Adil Khan Durrani ने भरी Rakhi Sawant की झोली? अदाकारा ने तोड़ी चुप्पी

Rakhi Sawant on her pregnancy: टीवी अदाकारा राखी सावंत इन दिनों अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। राखी सावंत के अनुसार उन्होंने आदिल खान के साथ गुपचुप शादी रचाई थी। इस शादी को आदिल ने मानने से इंकार कर दिया, जिसके बाद उन्होंने देशवासियों की मदद मांगी। देशवासियों ने राखी सावंत का साथ देकर आदिल को मजबूर कर दिया कि वो सामने आकर अपनी गलती स्वीकार करें और राखी सावंत को अपनी पत्नी मानें। लोगों के दवाब की वजह से आदिल को राखी सावंत (Rakhi Sawant) के लिए अपनी पत्नी मानना ही पड़ा। आदिल खान (Adil Khan) ने जैसे ही राखी सावंत को अपनी पत्नी माना, वैसे ही ये खबरें उड़ने लगीं कि क्या अदाकारा प्रेग्नेंट हैं?

अदाकारा राखी सावंत ने मीडिया से अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर बात की है और इस खबर की सच्चाई बताई है। राखी सावंत ने प्रेग्नेंसी की खबर पर बात करते हुए कहा, 'मैं इस पर कुछ भी कहना नहीं चाहती हूं।' राखी सावंत ने शादी पर कुछ भी कहने से मना कर दिया और बात काट गईं। इससे साफ है कि राखी सावंत अपनी निजी लाइफ को मीडिया के साथ शेयर करने के लिए तैयार नहीं हैं। हो सकता है कि राखी सावंत कुछ वक्त के बाद खुद इस बात का खुलासा करें।

राखी-आदिल ने जुलाई में कर ली थी शादी

राखी सावंत ने अपनी और आदिल की शादी के बारे में बात करते हुए कहा है, 'मैंने और आदिल ने बीते साल जुलाई में शादी कर ली थी। हम दोनों ने मिलने के तीन महीने का बाद ही साथ रहने का फैसला कर लिया था। हमने पहले निकाह किया और फिर कोर्ट मैरिज कर ली। आदिल ने मुझे शादी के बारे में बात करने से रोका था। मैं पिछले 7 महीने से चुप थी।'

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article