तुनिषा शर्मा केस में डॉक्टर का खुलासा, बोले- 'शीजान खान हाथ जोड़कर बोल रहा था कैसे भी प्लीज उसे बचा लो'

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Dec 28, 2022, 12:01 PM IST

Tunisha Sharma doctor Reveals Sheezan Khan Begged To Save Her: अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल की टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा के सुसाइड केस में पुलिस हिरासत में भेजे गए शीजान को आज वसई कोर्ट में पेश किया जाएगा। उनकी हिरासत आज खत्म हो रही है लेकिन पुलिस मामले में पूछताछ के लिए और समय मांग सकती है।

tunisha sharma doctor revelation: तुनिषा शर्मा की मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल की टीवी एक्ट्रेस ने महज 20 साल की उम्र में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह कथित तौर पर अपने टीवी शो के सेट पर मेकअप रूम में लटकी पाई गई थीं। तनीषा के निधन के बाद, उनके कथित एक्स बॉयफ्रेंड शीजान खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कथित तौर पर आत्महत्या के लिए उकसाने की जांच की जा रही है। मामले में कई अपडेट सामने आ रहे हैं और अब वसई अस्पताल के एक डॉक्टर ने नया खुलासा किया है, जहां तुनिषा को फांसी पर लटकाए जाने के बाद ले जाया गया था।

tunisha sharma and sheezan khan

tunisha sharma and sheezan khan

वसई के एफ एंड बी अस्पताल के डॉक्टर हनी मित्तल ने खुलासा किया कि जब तुनिषा शर्मा को लाया गया तो क्या हुआ था। मिड-डे की रिपोर्ट के अनुसार, डॉक्टर हनी मित्तल ने कहा कि तुनिषा को शीजान और क्रू के अन्य सदस्यों द्वारा शाम लगभग 4:10 बजे लाया गया था। डॉक्टर ने बताया कि शीजान उन्हें किसी भी तरह तुनिषा को बचाने के लिए लगातार कह रहे थे और इसी के साथ वो लगातार रोए जा रहे थे।

End of Feed