अवनीत कौर बनीं नई शहजादी मरियम, शीजान खान के बाद तुनिषा शर्मा भी हुईं Ali Baba: Dastaan-E-Kabul से रिप्लेस!

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Jan 6, 2023, 09:39 AM IST

Avneet Kaur will be Replace Tunisha Sharma in ali baba dastaan-e-kabul: मेकर्स ने अवनीत कौर को लगभग फाइनल कर लिया है। अवनीत कौर, अभिनेत्री तुनिषा शर्मा की सबसे करीबी दोस्तों में से एक हैं। वह रीम शेख के साथ एंबुलेंस में थीं जब तुनिषा के शव को उनके घर से श्मशान घाट लाया गया था।

Avneet Kaur new mariyam in ali baba dastaan-e-kabul: तुनिषा शर्मा के दुखद निधन ने पूरा देश सदमे में है। फिलहाल, उनके एक्स बॉयफ्रेंड शीजान एम खान को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। दिवंगत अभिनेत्री की मां वनिता शर्मा द्वारा अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल के एक्टर शीजन पर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। हालांकि अभिनेता फैमिली और उनके वकील उनकी जमानत कराने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। अब खबरें आ रही हैं कि टीवी अदाकारा अवनीत कौर, तुनिषा शर्मा की जगह नई शहजादी मरियम बन सकती हैं। जी हां, इस दुखद घटना के बाद से टीवी सीरियल के निर्माता एक नई लीड जोड़ी की तलाश में हैं। ऐसे में अवनीत का नाम आगे आया है।

avneet kaur ali baba dastaan-e-kabul cast

avneet kaur ali baba dastaan-e-kabul cast

बताया जा रहा है कि मेकर्स ने अवनीत कौर को लगभग फाइनल कर लिया है। अवनीत कौर, अभिनेत्री तुनिषा शर्मा की सबसे करीबी दोस्तों में से एक हैं। वह रीम शेख के साथ एंबुलेंस में थीं जब तुनिषा के शव को उनके घर से श्मशान घाट लाया गया था। वहीं अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल सीरियल में सिद्धार्थ निगम के भाई और फेमस एक्टर अभिषेक निगम लीड करने वाले हैं। तुनिषा शर्मा और सिद्धार्थ निगम ने चक्रवर्ती अशोक सम्राट शो में साथ काम किया था। दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं और अब एकबार फिर से अली बाबा शो में अवनीत कौर और सिद्धार्थ निगम की जोड़ी देखने को मिलने वाली है! अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल के बच्चों के साथ अच्छी व्यूअरशिप है। बच्चे यह जानकर सदमे में हैं कि उनकी प्यारी राजकुमारी मरियम अब नहीं रही हैं।

End of Feed