'मैं तुझे महसूस कर सकती हूं..' Sheezan Khan की बहन ने तुनिषा शर्मा के जन्मदिन पर पर लिखा इमोशनल नोट

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 5, 2023, 10:17 AM IST

Tunisha Sharma Birthday: एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा के जन्मदिन के मौके पर शीजान खान की मां और बहन ने जन्मदिन की बधाई देते हुए इमोशनल पोस्ट शेयर की है। शीजान खान की बहन फलक नाज ने अपनी इंस्टाग्रान पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'मैं तुझे अपने आस-पास महसूस कर सकती हूं।'

KEY HIGHLIGHTS
  • तुनिषा शर्मा के जन्मदिन पर फलक नाज ने शेयर की इमोशनल पोस्ट।
  • शीजान खान की बहन और मां ने तुनिषा शर्मा को जन्मदिन की बधाई दी।
  • फलक नाज ने पोस्ट में कहा, 'मैं तुझे महसूस कर सकती हूं।'

Tunisha Sharma Birthday: एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा (Tunisha Sharma) के जन्मदिन के मौके पर शीजान खान (Sheezan Khan) की मां और बहन ने जन्मदिन की बधाई देते हुए इमोशनल पोस्ट शेयर की है। 4 जनवरी 2023 को तुनिषा का 21वां जन्मदिन था, इस मौके पर उनके दोस्तों से लेकर परिवार जनों ने तुनिषा को याद किया है। शीजान खान के परिवार से भी तुनिषा शर्मा के काफी अच्छे संबंध थे। शीजान की मां और शीजान की बहन फलक नाज की इंस्टाग्राम पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। शीजान खान की बहन फलक नाज ने अपनी इंस्टाग्रान पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'मैं तुझे अपने आस-पास महसूस कर सकती हूं। मुझे पता है तू यहीं मेरे पास ही है'। फलक नाज ने तुनिषा के साथ कुछ यादगार फोटो शेयर करते हुए एक इमोशनल कैप्शन लिखा है, जिस पढ़कर हर कोई भावुक हो रहा है।

Tunisha Sharma and Falaq Naaz

Tunisha Sharma and Falaq Naaz

'मुझे पता है तू मेरे पास ही है'

शीजान खान की बहन फलक नाज ने लिखा, 'टून्नू मेरा बच्चा, कभी नहीं सोचा था कि ऐसे विश करुंगी तुझे, तू जानती थी कि अपी ने तेरे लिए सरप्राइज प्लान किया है। मैं तुझे वो प्यारी सी ड्रेस पहनते हुए देखना चाहती थी, मैं तुझे तैयार करती। मुझे तेरा वो सर्प्राइज वाला चेहरा देखना था। तू अच्छे जानती है टुन्नू तू मेरे लिए क्या मायने रखती है। मेरा दिल टूटा हुआ है, इससे पहले मुझे कभी इतनी तकलीफ महसूस नहीं हुई है, जितना तेरे जाने के बाद हुई। मुझे समझ नहीं आ रहा है कि दुआ किसके लिए करूं तेरी रूह के सुकून के लिए या हमारी (शीजान, अम्मा और मेरे) जिंदगी के इतने बड़े इम्तिहान के लिए, हमारी बिना सोए काटी गई रातों के लिए, छिपे हुए आंसुओं के लिए। तू सब देख रही है, मुझे पता है तू मेरे आस-पास ही है, मै तुझे फील कर सकती हूं।

End of Feed