TMKOC: जेठालाल बनने से पहले मिला Dilip Joshi को ऑफर हुआ था ये रोल, एक्टर ने किया खुलासा - Exclusive

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 1, 2026, 08:33 AM IST

Dilip Joshi on Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: शो के जेठालाल (Jethalal) यानी दिलीप जोशी (Dilip Joshi) ने सालों बाद शो से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया। उन्होंने Telly Talk India को दिए इंटरव्यू में कहा कि...

Dilip Joshi on Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टीवी के सबसे फेमस शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में जेठालाल का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले दिलीप जोशी (Dilip Joshi) ने एक ऐसा खुलासा किया है, जिसे सुनकर फैंस भी हैरान रह गए। उन्होंने बताया कि शो की शुरुआत में उन्हें दो अहम किरदारों में से एक चुनने का मौका दिया गया था। अगर उस वक्त उन्होंने दूसरा फैसला लिया होता, तो शायद आज टीवी की दुनिया का सबसे मशहूर जेठालाल कभी देखने को ही नहीं मिलता। तो चलिए जानते हैं दिलीप जोशी को दूसरा कौन सा रोल ऑफर हुआ था, जिसे उन्होंने नहीं किया।

Dilip Joshi on Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah

दिलीप जोशी ने किया ये खुलासा (Image Source: AI)

दिलीप जोशी को ऑफर हुआ था ये रोल

एक्टर दिलीप जोशी एक बार फिर से शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा को लेकर चर्चा में हैं। इसकी वजह एक्टर का अभी हाल ही में Telly Talk को दिया इंटरव्यू है। दिलीप जोशी ने बताया कि जब मैं असित मोदी (Asit Modi) ऑफिस मिला और उन्होंने कहा, ‘देखो, चंपकलाल और जेठालाल हैं। तुम्हें जो रोल पसंद हो, वो चुन लो।’ मैंने कहा चंपकलाल में भी नहीं फिट बैठूंगा और जेठालाल में भी नहीं, क्योंकि तारक भाई के गुजराती वर्जन में सारे किरदार कार्टून जैसे थे। और जेठालाल का किरदार बहुत पतला-दुबला हुआ करता था, चार्ली चैपलिन जैसी मूंछें और सब कुछ। उसी आधार पर मैंने कहा मुझे नहीं लगता कि मैं उस रोल में सही लगूंगा, लेकिन जेठालाल का किरदार ट्राई कर सकता हूं।' आसिफ मोदी को दिलीप की काबिलियत पर पूरा भरोसा था।

End of Feed