Asit Modi on comeback of Disha Vakani: टीवी का पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा को लोग काफी पसंद करते है। ये फैमिली शो कई सालों से लोगों का मनोरंजन कर रहा है। टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा टीआरपी लिस्ट में भी बना रहता है। हालांकि जब से दिशा वकानी शो से बाहर हुई है तब से इसकी लोकप्रियता में कमी आई है। शो में दिशा वकानी दयाबेन का रोल निभाती थी, जिसे लोग आज काफी मिस कर रहे हैं। इस बीच तारक मेहता का उल्टा चश्मा के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी ने दयाबेन की वापसी पर रिएक्ट किया है।
pic credit-google
असित कुमार मोदी ने कही बड़ी बात
हाल ही में असित कुमार मोदी ने ईटाइम्स के साथ बातचीत की है, जिसमें उन्होंने दयाबेन की वापसी पर अपडेट दिया है। 'जो लोग लगातार दया भाभी की वापसी के बारे में पूछते हैं, वे बिल्कुल सही हैं। दिशा जी ने सबके ऊपर गहरा प्रभाव छोड़ा है। वो आखिरी बार स्क्रीन पर आठ साल पहले आई थी फिर भी उनका किरदार दर्शकों के दिलों में जिंदा है।' उन्होंने दयाबेन के कमबैक पर कहा, 'यह सिर्फ एक किरदार को वापस लाने की बात नहीं है इसके लिए सही समय, सही कहानी और सही मौके की जरूरत है। दिशा जी को वापस लाना आसान नहीं है।'
दिशा वकानी ने इस वजह से छोड़ा था शो
बताते चलें कि दिशा वकानी ने साल 2017 में मैटरनिटी लीव ली थी, और तब से शो में वापस नहीं आई हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो शो के निर्माताओं ने उन्हें वापस लाने की बहुत कोशिश की, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। मालूम हो कि आज भी दिशा वकानी की लोकप्रियता काफी तगड़ी है। फैन फॉलोइंग के मामले में दिशा वकानी किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं है। दिशा वकानी ने अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीत लिया है।
