टीना दत्ता हो रही हैं इस वीक Bigg Boss 16 से बाहर? एक्ट्रेस को मिले सबसे कम वोट

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Nov 16, 2022, 04:34 PM IST

Bigg Boss 16 elimination week: सलमान खान के शो 'बिग बॉस 16' में बीते दिन नॉमिनेशन प्रक्रिया हुई। इस वीक में सौंदर्या शर्मा, गौतम विज, शालीन भनोट और टीना दत्ता घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो गए।

Bigg Boss 16: बिग बॅास 16 का गेम दिलचस्प होता जा रहा है। शो में हर कोई नॉमिनेशन से बचने की कोशिश कर रहा है। आए दिन घर में प्रियंका चौधरी और अंकित गुप्ता की लड़ाइयां होती करती हैं। वहीं दूसरी तरफ शालीन भनोट और टीना दत्ता का रिश्ता भी दोस्ती से प्यार की तरफ बढ़ता हुआ दिख रहा है। अब शालीन भनोट के जन्मदिन पर दर्शकों को कुछ खास देखने को मिलने वाला है। सलमान खान के शो 'बिग बॉस 16' में बीते दिन नॉमिनेशन प्रक्रिया हुई। इस वीक में सौंदर्या शर्मा, गौतम विज, शालीन भनोट और टीना दत्ता घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो गए। नॉमिनेशन प्रक्रिया के बाद से ही चारों सितारे सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहे हैं।

eliminate

eliminate

बिग बॉस कंटेस्टेंट्स के फैन्स जमकर अपने चहेते सितारों को सपोर्ट कर रहे हैं। जहां कुछ लोग गौतम और सौंदर्या को सपोर्ट कर रहे हैं तो वहीं कुछ टीना दत्ता को शो से बाहर करने की मांग कर रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर कुछ वोटिंग पोल भी चल रहे हैं। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर कुछ कंटेस्टेंट्स को मिले वोट के हिसाब से कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। फैन्स के अनुमान के मुताबिक इस वीक टीना दत्ता घर से बेघर हो सकती हैं।

End of Feed