Rumi Khan in Bigg Boss 17: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म गदर 2 (Gadar 2) में पाकिस्तानी पुलिस अफसर की भुमिका निभाने वाले रूमी खान (Rumi Khan) अब सलमान खान के शो बिग बॉस 17 में नजर आने वाले हैं। रूमी खान ने खुद इस बात का खुलासा कर दिया है। गदर 2 के साथ ही रूमी खान शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म पठान (Pathaan) में भी नजर आए थे। गदर 2 और पठान जैसी इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में नजर आने के बाद अब रोमी खान को सलमान खान का शो बिग बॉस 17 ऑफर हो गया है। जिसके साथ ही रोमी ने इस शो का ऑफर भी एक्सेप्ट कर लिया है। बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 खत्म होने के बाद से ही बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट की लिस्ट चर्चा में बनी हुई है। आइए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
Gadar 2 star Rumi Khan in Bigg Boss 17
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: अपने पापा को बिग बॉस में जाने के लिए Sumbul Touqeer khan ने दी टिप्स, कहा- मैं चाहती ही.....
बिग बॉस 17 में आएंगे रूमी खान
फिल्मीबीट की रिपोर्ट के अनुसार, गदर 2 और पठान फेम एक्टर रूमी खान ने बिग बॉस 17 का ऑफर मान लिया है। एक सॉर्स ने बताया, 'फिलहाल दोनों पार्टियों के बीच बातचीत चल रही हैं, हालांकि एक्टर ने बिग बॉस में शामिल होने के लिए इंट्रस्ट दिखाया है। इस बात बिग बॉस का सीजन सिंगर बनाम जोड़ी होने वाला है। खबर सामने आई थी कि सीमा हैदर और सचिन भी इस सीजन में नजर आ सकते हैं।
