The Traitors 2: 'मैं जिंदा हूं', इविक्शन की खबरों से Abhishek Malhan का दिमाग हुआ खराब, निकाली भड़ास

The Traitors 2: रियलिटी शो द ट्रेटर्स 2 से अभिषेक मल्हान बाहर आ गए हैं और शो से बाहर आकर उन्होंने अपनी भड़ास निकाली है। अभिषेक मल्हान ने खुद को जिंदा बताया है। उनका वीडियो वायरल हो रहा है।

Abhishek Malhan On Eviction: करण जौहर का रियलिटी शो द ट्रेटर्स 2 (The Traitors 2) इन दिनों खूब लाइमलाइट बटोर रहा है। इस शो में टीवी जगत के कई बडे़ कलाकार नजर आ रहे हैं और सोशल मीडिया की दुनिया से भी कई पॉपुलर इन्फ्लुएंसर भी नजर आ रहे हैं। शो में अभिषेक मल्हान (Abhishek Malhan) ने भी धमाकेदार एंट्री की थी और उनका गेम भी कमाल का था। अभिषेक लगातार अपनी गेम से फैंस को इंप्रेस कर रहे थे लेकिन अब वह शो से बाहर हो गए हैं। शो में दिखाया है कि ट्रेटर्स ने अभिषेक का मर्डर कर दिया है। अब इस पर अभिषेक मल्हान ने रिएक्ट किया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: सलमान खान के शो में धमाका करेगी TV की मधुबाला, विवियन डीसेना संग कर चुकी हैं रोमांस

the traitors 2 abhishek malhan

the traitors 2 abhishek malhan (photo credit- instagram)

    इविक्शन पर अभिषेक मल्हान का रिएक्शन

    रियलिट शो द ट्रेटर्स 2 में अभिषेक मल्हान इनोसेंस थे और वह ट्रेटर्स के जाल में फंस गए थे। शो में शहनिल गिल, क्रिस्टल डिसूजा और कुल्लू (आदित्य कुलश्रेष्ठ) ट्रेटर्स हैं और इन तीनों ने मिलकर फैसला किया था कि अभिषेक का मर्डर किया है, जिसके बाद अभिषेक मल्हान गेम से बाहर हो जाते हैं। अभिषेक के इविक्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसी पर अभिषेक ने रिएक्ट किया है। शो से बाहर आकर उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जो चंद सेकंड का है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिषेक मल्हान होटल में लेटे हुए हैं और वह अचानक उठ जाते हैं और फिर बोलते हैं, 'भाई, सुबह से इतना देख लिया कि अभिषेक की मौत हो गई है। भाई जिंदा हूं मैं।' इसके बाद अभिषेक फिर से रजाई में अपना चेहरा छुपा लेते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Elvish Yadav का Tejasswi Prakash संग खत्म नहीं हुआ विवाद? यूट्यूबर ने एक्ट्रेस पर लगाया साइडलाइन करने का आरोप

      अभिषेक मल्हान के सपोर्ट में आए प्रिंस नरूला

      अभिषेक मल्हान के शो में बाहर होने से फैंस खुश नहीं है। प्रिंस नरुला ने भी अभिषेक मल्हान के गेम की तारीफ की है। प्रिंस नरुला ने एक वीडियो में अभिषेक के गेम को बेस्ट का टैग दिया और कहा कि उन्होंने बिग बॉस के बाद फिर से दिखा दिया कि उनका गेम बेस्ट है।

      द ट्रेटर्स 2 की कंटेस्टेंट्स लिस्ट

      बता दें कि द ट्रेटर्स में मुनव्वर फारूकी, रिया चक्रवर्ती, मल्लिका शेरावत, श्वेता तिवारी, अभिषेक मल्हान, क्रिस्टल डिसूजा, शालिनी पासी, पारुल गुलाटी, दलीप ताहिल, रणवीर बरार, आदित्य कुलश्रेष्ठ / कुल्लू, शहनील गिल और हरमन सिंघाइका ने एंट्री ली थी। अब तक शो से कई कंटेस्टेंट्स बाहर आ गए हैं, लेकिन गेम अब भी जारी है।

      End of Feed