Prince Narula-Divya Agarwal Fight: रियलिटी शो द 50 इन दिनों काफी चर्चा में बना हुआ है। इस शो को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। शो में रोज नए विवाद हो रहे हैं। रियलिटी शो की दुनिया में फिर से बड़ा बवाल मचा है। प्रिंस नरूला (Prince Narula) और दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal) के बीच पुरानी नाराजगी अब सोशल मीडिया पर खुलकर सामने आ गई है। दिव्या ने हाल ही में एक पोस्ट में दावा किया कि प्रिंस के फैंस ने उन्हें रेप थ्रेट दिए हैं और उन्हें काफी परेशान किया है। इस पोस्ट के बाद फैंस में काफी गुस्सा आया और बातें बिगड़ गईं।
Image Source: IMDb
प्रिंस ने शेयर किया वीडियो
प्रिंस नरूला ने अपने इंस्टाग्राम पर द 50 के एक एपिसोड का क्लिप शेयर की। क्लिप में दिव्या वापस आती दिख रही हैं और प्रिंस से कहती हैं कि वो लोगों पर दबाव न डालें और महल में किसी को अपना गुलाम न बनाएं। इस पर प्रिंस ने सफाई दी कि उन्होंने कभी किसी को अपना हुक्म मानने के लिए नहीं कहा। सपना ने भी बताया कि प्रिंस ने उनसे किसी के खिलाफ वोट करने को कहा था, लेकिन जब उन्होंने मना कर दिया तो प्रिंस ने उन्हें कभी दबाव नहीं डाला। वीडियो में प्रिंस कहते हैं कि दिव्या फुटेज के लिए बहुत भूखी हैं। वो किसी से भी रिश्ता बना लेती हैं ताकि उन्हें फुटेज मिल सके। कैप्शन में प्रिंस ने लिखा कि दिव्या ने झूठ बोला कि वो एपिसोड नहीं देखतीं। उन्हें लगता है कि दिव्या खुद को बहुत बड़ी सेलेब्रिटी मानती हैं। अंत में प्रिंस ने लिखा, 'बस फर्क इतना है कि आपके लिए शो रिश्तों से बड़ा था, और हां मैंने शो पर दबदबा बनाया, लेकिन तुम पर नहीं।'
दिव्या ने लगाया था ये आरोप
कुछ घंटे पहले दिव्या ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने खुलासा किया कि उनके पूर्व भाई प्रिंस के फैंस उन्हें नफरत भरे मैसेज और रेप थ्रेट भेज रहे हैं। वीडियो में उन्होंने प्रिंस पर तंज कसा और कहा कि उन्हें एपिसोड देखने के लिए काफी समय मिल जाता है।
