'मुझे मेरी नस्ल की ही चाहिए' चाहत संग अफेयर की खबरों पर रजत दलाल, निक्की तंबोली ने कसा तंज

  • Authored by: अभय
  • Updated Feb 21, 2026, 03:22 PM IST

Nikki Tamboli Vs Rajat Dalal The 50 Show: फराह खान (Farah Khan) का रियलिटी शो द 50 (The 50) में निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) और रजत दलाल (Rajat Dalal) के बीच विवाद हो गया है। इस दौरान रजत दलाल ने एक ऐसा खुलासा किया जिसने लोगों को हैरान कर दिया है।

Nikki Tamboli Vs Rajat Dalal The 50 Show: फराह खान (Farah Khan) का रियलिटी शो द 50 (The 50) इन दिनों काफी चर्चा में बना हुआ है। इस शो को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। शो से कभी कोई बयान वायरल हो जाता है, तो कभी कोई वीडियो सोशल मीडिया पर छा जाता है। इन सब के बीच अब शो में एक नया बवाल हो गया है। इस बार निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) और रजत दलाल (Rajat Dalal) के बीच विवाद हो गया है। इस विवाद की वजह चाहत (Chahat) हैं। तो चलिए जानते हैं पूरा क्या मामला है, जिसकी वजह से विवाद हुआ है।

End of Feed