The 50: एल्विश यादव के खिलाफ बुरा-भला बोलना मैक्सटर्न को पड़ा भारी, अर्चित कौशिक ने जमीन पर पटक की मारपीट

The 50 Archit Kaushik Fight With Maxtern Aka Elvish Yadav: टीवी के पॉपुलर शो 'द 50' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करना शुरू कर दिया है। शो में दिखाया जाएगा कि अर्चित कौशिक और मैक्सटर्न का झगड़ा होने वाला है। एल्विश यादव के खिलाफ कमेंट करने पर अर्चित कौशिक, सागर ठाकुर पर आपा खो बैठेंगे।

The 50 Archit Kaushik Fight With Maxtern Aka Elvish Yadav: टीवी के पॉपुलर शो 'द 50' ने छोटे पर्दे पर धाक जमानी शुरू कर दी है। 'द 50' में कंटेस्टेंट्स की गेम बेहद दिलचस्प होती जा रही है। आए दिन कंटेस्टेंट्स को नया-नया टास्क मिलता है, जिसमें उन्हें पास होकर फैंस के लिए पैसे इकट्ठे करने होते हैं। लेकिन इन सबसे इतर शो में कंटेस्टेंट बनकर आए मैक्सटर्न यानी सागर ठाकुर इन दिनों खूब लाइमलाइट में बने हुए हैं। सागर ठाकुर ने चंद दिनों पहले ही प्रिंस नरुला संग बातचीत में एल्विश यादव (Elvish Yadav) से जुड़ी कई बातों का खुलासा किया था। वहीं अब एक बार फिर से मैक्सटर्न ने एल्विश यादव के खिलाफ भद्दी बातें कहीं, जिसपर अर्चित कौशिक (Archit Kaushik) का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया और उन्होंने सागर ठाकुर पर हाथ उठाने में जरा भी देर नहीं लगाई।

archit kaushik fight with maxtern

फोटो क्रेडिट- अर्चित कौशिक इंस्टाग्राम

अर्चित कौशिक (Archit Kaushik) ने सागर ठाकुर को पीटने का वीडियो भी अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर साझा किया है। वीडियो में दिखाई दिया कि सागर ठाकुर, एल्विश यादव के खिलाफ को 'गंवार' कहते हैं और बोलते हैं, "उसकी औकात नहीं कि किसी से अकेले भिड़ सके। वो अपने आपको न समझे सबसे बड़ा समझदार, क्योंकि वो है सबसे बड़ा गंवार।" लेकिन मैक्सटर्न की ये बात अर्चित कौशिक को जरा भी पसंद नहीं आई और उन्होंने कंटेस्टेंट के महल में एंट्री करते ही अपना हाथ उठा दिया। अर्चित कौशिक के वीडियो में भी नजर आया कि उन्होंने मैक्सटर्न को ऐसा धक्का दिया कि वह सीधा जमीन पर जा गिरे। इतना ही नहीं, दोनों में जमकर झड़प भी हुई। हालांकि बाकी कंटेस्टेंट्स ने बीच-बचाव करने की कोशिश की।"

End of Feed