Anusha Dandekar Break Silence On Her Cryptic Post: टीवी के पॉपुलर एक्टर करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की जोड़ी इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। करण कुंद्रा ने 'देसी ब्लिंग' शो में अपनी गर्लफ्रेंड तेजस्वी प्रकाश को घुटने पर बैठकर प्रपोज किया था। करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की सगाई देख फैंस की खुशी भी सातवें आसमान पर है। लेकिन उनकी सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होते ही एक्ट्रेस अनुषा दांडेकर (Anusha Dandekar) की एक क्रिप्टिक पोस्ट खूब वायरल हुई थी। इस पोस्ट में अनुषा दांडेकर ने लिखा था, "मैं भगवान का शुक्र अदा करती हूं।" लेकिन अनुषा की इस पोस्ट को लोगों ने करण कुंद्रा-तेजस्वी प्रकाश (Karan Kundrra-Tejasswi Prakash) की सगाई से जोड़ना शुरू कर दिया। हालांकि अब इस मामले पर अनुषा दांडेकर ने चुप्पी तोड़ी है। यह भी पढ़ें: Tejasswi Prakash-Karan Kundrra ने प्रपोजल के बाद शुरू कर दी बेबी प्लानिंग? सरेआम बोलीं- अनप्लान्ड ही करेंगे...
अनुषा दांडेकर ने क्रिप्टिक पोस्ट पर तोड़ी चुप्पी (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
अनुषा दांडेकर (Anusha Dandekar) यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा, "और सभी क्यूट मैसेज के लिए, मैंने सभी देखे और मैं सहमत हूं। अब आप लोगों ने जो कुछ भी मेरे लिए लिखा था वो आप अटकलें लगा सकते हैं। आप सभी को ढेर सारा प्यार।" बता दें कि अनुषा दांडेकर और करण कुंद्रा ने एक-दूजे को करीब 3 सालों तक डेट किया था। लेकिन 2020 में करण कुंद्रा और अनुषा दांडेकर का ब्रेकअप हो गया।
