करण कुंद्रा संग अपने रिलेशनशिप पर बात करते हुए क्यों रो पड़ी तेजस्वी प्रकाश?

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 22, 2023, 07:15 PM IST

करण कुंद्रा (Karan Kundrra) और तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहते हैं। तेजस्वी प्रकाश का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्ट्रेस अपने बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा के बारे में बात करते हुए रोने लगती हैं। एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

करण कुंद्रा (Karan Kundrra) और तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) टीवी के पॉपुलर कपल्स में से एक हैं। कपल अक्सर साथ में हैंगआउट करते हुए स्पॉट होता है। करण और तेजस्वी को फैंस प्यार से तेजरन बुलाते हैं। सोशल मीडिया पर दोनों की तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं। दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों को बेहद पसंद हैं। करण और तेजस्वी सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी फोटो और वीडियो शेयर करते रहते हैं। दोनों को बिग बॉस 15 में प्यार हुआ था। करण और तेजस्वी की लव स्टोरी उनके सीजन की हाइलाइट थी। घर से बाहर आने के बाद भी दोनों एक- दूसरे को डेट कर रहे हैं।

karan kundrra and tejasswi prakash

karan kundrra and tejasswi prakash (credit pic: instagram)

तेजस्वी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो अपने रिलेशनशिप के बारे में बात करते हुए रोने लगती हैं। वीडियो में एक्ट्रेस कहती हैं कि मैं करण के साथ बेहद खुश हूं। करण की तारीफ करते हुए तेजस्वी की आंखों में आंसू आ जाते हैं। सोशल मीडिया पर करण और तेजस्वी का वीडियो वायरल हो रहा है। फैंस तेजस्वी के क्यूट जेश्चर को बेहद पसंद कर रहे हैं।

End of Feed