Tanisha Mukerji Calls Bigg Boss Experience: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस तनीषा मुखर्जी ने टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस' में कदम रखा था। वह सलमान खान के बिग बॉस 7 में नजर आई थीं, जहां रहते हुए उन्होंने लाइमलाइट खूब बटोरी। तनीषा मुखर्जी 'बिग बॉस 7' के फिनाले तक भी पहुंची थीं, लेकिन शो के फिनाले में उन्हें गौहर खान के हाथों हार मिली। वहीं अब तनीषा मुखर्जी ने बिग बॉस के बारे में बात करते हुए अपने अनुभव को 'ट्रॉमैटिक' बताया है। तनीषा मुखर्जी ने बताया कि कैसे शो में रहते हुए उनपर आरोप लगाए गए, साथ ही उनकी बहन और जीजा के नाम का इस्तेमाल भी किया गया। तनीषा मुखर्जी ने 'बिग बॉस' के मेकर्स की तो पोल खोली ही, साथ ही अरमान कोहली संग रिलेशनिप पर भी दिल का गुबार निकाला। यह भी पढ़ें: 'उरी' एक्ट्रेस Riva Arora के साथ डिलीवरी बॉय ने की बदसलूकी, कहे भद्दे अपशब्द; पुलिस ने तुरंत लिया एक्शन
तनीषा मुखर्जी ने बिग बॉस के अनुभव को बताया ट्रॉमा, फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम
फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
तनीषा मुखर्जी के परिवार के नाम का हुआ इस्तेमाल
तनीषा मुखर्जी ने बताया कि वह शो में हिंदी भाषा के साथ सहज नहीं थीं, जिसकी वजह से उनके कई कंटेंट काट दिये जाते थे। साथ ही वह झगड़ों से बचने के लिए कम बोलती थीं। लेकिन इस चीज का गलत फायदा उठाया गया। एक्ट्रेस ने कहा, "मुझे एहसास नहीं हुआ कि लोग मेरे नाम और मेरे परिवार के नाम का इस्तेमाल करके कंटेंट बना रहे हैं।" एक्ट्रेस ने कमेंट याद किया 'वो कैसे परिवार से आती है' और बोलीं, "मुझे लगा कि यार मैं तो कभी कैमरा के पास नहीं गई और मैंने नहीं बोला कि 'वो कैसे परिवार से आती है।" तनीषा मुखर्जी ने बताया कि वह लोगों से कहती थीं कि वह उनसे नहीं बल्कि बिग बॉस से प्रतियोगिता कर रही हैं।
फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
लोगों ने किया था काजोल और अजय देवगन के नाम का इस्तेमाल
तनीषा मुखर्जी (Tanisha Mukerji) ने बताया कि उनके को-कंटेस्टेंट्स बिग बॉस में उनके परिवार के नाम का इस्तेमाल कर रहे थे। एक्ट्रेस ने कहा, "जब मैं बाहर आई, तब पता चला कि लोग मेरी बहन और मेरे जीजा के बारे में बात कर रहे हैं स्क्रीन टाइम पाने के लिए। आज मुझे मालूम है कि मैं अपने आप को ऐसी स्थिति में कभी नहीं डालूंगी, जहां लोगों को मेरे परिवार के बारे में बात करने का मौका मिले।"
तनीषा मुखर्जी ने अरमान कोहली संग रिश्ते को भी ट्रॉमा बताया
तनीषा मुखर्जी (Tanisha Mukerji) ने 'बिग बॉस 7' के दौरान अरमान कोहली संग अपने रिश्ते के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, "ये रियलिटी शो ट्रॉमा पर चलते हैं और वो ट्रॉमा बॉन्डिंग थी। आप दोस्त बनाते हैं और वो भी ट्रॉमा बॉन्ड्स होते हैं। आपको बाद में पता चलता है, लेकिन ये ट्रॉमा बॉन्ड ही बनता है। और जब आप ठीक हो जाते हैं तो वो लोग आपके दोस्त नहीं रहते, क्योंकि अचानक आपको लगने लगता है कि ये इंसान मुझे रोचक नहीं लग रहा, मैं इस जैसे से बात नहीं करना चाहती।"
