Dilip Joshi की जान पर मंडराया बड़ा खतरा, बंदूक लेकर 'जेठालाल' के घर पहुंचे 25 आतंकवादी!

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Mar 3, 2023, 08:48 AM IST

Dilip Joshi gets Death Threat: तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम एक्टर दिलीप जोशी की जान पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है। बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र के बाद अब कुछ अंजान व्यक्तियों ने दिलीप जोशी को भी जान से मारने की धमकी दी है। जिसके बाद नागपुर पुलिस अलर्ट हो गई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • दिलीप जोशी की जान पर मंडराया बड़ा खतरा।
  • एक्टर के घर बंदूर लेकर पहुंचे 25 लोग।
  • पुलिस को मिली दिलीप जोशी को जान से मारने की धमकी।

Dilip Joshi gets Death Threat: तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम एक्टर दिलीप जोशी (Dilip Joshi) की जान पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है। टीवी सीरियल में जेठालाल की भूमिका निभाने वाले दिलीप जोशी एक जाना-माना चेहरा है। देशभर के लोग उन्हें काफी पसंद करते हैं। इस बीच नागपुर पुलिस को कुछ अंजान शख्स ने धमकी भरा कॉल किया है। इस कॉल में वह शख्स दिलीप जोशी को जान से मारने की धमकी दे रहा है। इस खबर के फैलते ही पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है। पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार कुछ अंजान व्यक्तियों ने कॉल कर इस बात की जानकारी दी है कि करीबन 25 लोग दिलीप जोशी के घर के बाहर बंदूक लेकर खड़े हुए हैं। करीब एक दिन पहले बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र को भी जान से मारने की धमकी मिली थी। इसके बाद अब दिलीप जोशी के साथ भी कुछ ऐसा ही होता नजर आ रहा है। आइए जानते हैं इस पूरे मामले में नागपुर पुलिस ने क्या जानकारी दी है।

Dilip Joshi under threat

दिलीप जोशी को मिली जान से मारने की धमकी

दिलीप जोशी को मारने की धमकी

देश में अचानक सितारों की जिंदगी पर खतरा मंडराने लगा है। पुलिस की रिपोर्ट में एक बड़ा दावा किया जा रहा है। जिस व्यक्ति ने कॉल किया उसका नाम काटके है। यह वही व्यक्ति है जिसने मुकेश अंबानी, अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र के घरों को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। दिलीप जोशी के घर के आस-पास की सुरक्षा अब बढ़ा दी गई है और पुलिस हर तरह की गतिविधियों पर नजर बनाए हुई है।

End of Feed