TMKOC से छुट्टी लेकर कोलकाता पहुंची Munmun Dutta, तस्वीरों में दिखाया घर का एक-एक कोना

Munmun Dutta Kolkata Home: तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) फ़ेम एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता ने सोशल मीडिया पर अपने कोलकाता वाले घर की तस्वीरें शेयर की हैं। शूटिंग से छुट्टी लेकर मुनमुन अपने घर पहुंची है जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया शेयर कर उन्होंने झलक दिखाई है।

Munmun Dutta Kolkata Home: टीवी एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा से हसीना ने घर-घर पहचान बनाई है। आज भी मुनमुन की एक्टिंग से ज्यादा लोग खूबसूरती को तवज्जो देते हैं। इस बीच एक्ट्रेस ने शो से छुट्टी लेकर अपने होम टाउन कोलकाता पहुंच गई हैं। ऐसे में एक्ट्रेस ने एक से बढ़कर एक तस्वीर शेयर कर सभी को अपने घर की झलक दिखाई है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए मुमुन के वायरल पोस्ट की तस्वीरें।

TMKOC Munmun Dutta Kolkata Home Pics

तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) फ़ेम मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) अपने घर कोलकता पहुंच गई है छुट्टियां मनाने। ऐसे में एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर अपने कोलकाता वाले घर का एक-एक कोना तस्वीरों से फैंस को दिखाया है। पहली कुछ तस्वीरों में मुनमुन मिरर सेल्फ़ी खींची है जिसमें ब्लू कलर के शॉर्ट पहने एक्ट्रेस कहर ढा रही हैं। अगली तस्वीर में कोलकाता की फेमस चाट-पापड़ी और पुचका यानी गोलगप्पे देखने को मिले। मुनमुन ने अपने घर की कई इन्साइड तस्वीरे भी शेयर की जो काफी खूबसूरत हैं। मुनमुन का जन्म पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर शहर में हुआ था। मुनमुन के इस पोस्ट पर फैंस खूब प्यार लूटा रहे हैं।

End of Feed