टीवी मसाला

KBC 16: बोनी कपूर का असली नाम न बता पाने पर कंटेस्टेंट के हाथ से गए 6,40,000 रुपये; आप दे पाएंगे सही जवाब?

Kaun Banega Crorepati 16: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के धमाकेदार शो 'कौन बनेगा करोड़पति 16' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो में बीते दिन एक कंटेस्टेंट के हाथ से 6 लाख, 40 हजार रुपये की रकम निकल गई, क्योंकि वह बोनी कपूर का असली नाम नहीं जानता था।

Image

'कौन बनेगा करोड़पति 16'

Kaun Banega Crorepati 16: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने धमाकेदार शो 'कौन बनेगा करोड़पति 16' ने टीवी की दुनिया में सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। आए दिन इस शो में कंटेस्टेंट अपनी किस्मत आजमाने के लिए आते हैं। लेकिन जहां कुछ लोग करोड़ों रुपये तक अपनी राह तय कर लेते हैं तो वहीं कुछ को लाख रुपये से ही संतुष्ट होना पड़ता है। बीते दिन भी एक कंटेस्टेंट के हाथ से 6 लाख, 40 हजार रुपये इस वजह से निकल गए, क्योंकि वह बोनी कपूर का असली नाम नहीं बता पाया। 'कौन बनेगा करोड़पति 16' (Kaun Banega Crorepati 16) से अंत में कंटेस्टेंट को 3 लाख, 20 हजार रुपये के साथ ही घर लौटना पड़ा।

'कौन बनेगा करोड़पति 16' (Kaun Banega Crorepati 16) में रचित नाम के कंटेस्टेंट ने सूपर संदूक का सही जवाब देकर 50 हजार रुपये जीते थे। लेकिन इन रुपयों से कंटेस्टेंट ने 'ऑडियंस पोल' लाइफलाइन को दोबारा जीवित किया। वहीं इसके बाद अमिताभ बच्चन ने उनसे सवाल किया, "अनिल कपूर के भाई फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर का असली नाम क्या है?" इस सवाल की कीमत करीब 6 लाख,40 हजार रुपये थी। कंटेस्टेंट ने ऑडियंस पोल का सहारा लेकर इसका जवाब देने की कोशिश की। हैरत की बात तो यह है कि दर्शकों ने भी ऑप्शन सी चुना, जो कि अनीश था। हालांकि ये जवाब गलत निकला।

'कौन बनेगा करोड़पति 16' (Kaun Banega Crorepati 16) में 6,40,000 रुपये के सवाल का सही जवाब था ऑप्शन (बी) अचल कपूर। इस सवाल के चक्कर में रचित 6,40,000 रुपये जीतते-जीतते रह गए। बता दें कि इस 'कौन बनेगा करोड़पति 16' में अमिताभ बच्चन कंटेस्टेंट्स से सवाल-जवाब करने के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी के बारे में भी बातें साझा करते हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article