TMTMKOC Bagha Aka Tanmay Vekaria Started Crying: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' सालों से टीवी पर राज कर रहा है। इसका हर एक किरदार दर्शकों को खूब प्यारा है। लेकिन हाल ही में 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) के सेट पर कुछ ऐसा हुआ कि घबराकर प्रोड्यूसर असित मोदी ने बीच में ही शूटिंग रुकवा दी। इससे जुड़ी तस्वीरें और वीडियोज भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं, जिसने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के फैंस को भी हैरान करके रख दिया। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: ऋषिकेश में Sunil Grover ने त्यागी लग्जरी लाइफ, फुटपाथ पर सोते दिखे एक्टर; वायरल हुआ वीडियो
शूटिंग के बीच फूट-फूटकर रोते दिखे तन्मय वेकारिया
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) के बाघा यानी तन्मय वेकारिया सेट पर शूटिंग करते हुए अचानक रोने लगे। तन्मय वेकारिया अपनी और बावरी की प्रेम कहानी से जुड़ा एक सीन शूट कर रहे थे। लेकिन जैसे ही शूटिंग शुरू होती है, तन्मय वेकारिया भावुक हो जाते हैं और फूट-फूटकर रोने लगते हैं। ई-टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, तन्मय वेकारिया को शूटिंग के बीच अचानक रोता देख टीम भी हैरान रह गई और हर किसी के मन में सवाल उठने लगा कि आखिर तन्मय को क्या हुआ है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:Tejasswi Prakash को प्रपोज करने से पहले Karan Kundrra ने ली पेरेंट्स की राय, हुए ट्रोल तो दिया मुंहतोड़ जवाब
आखिर क्यों रो पड़े तन्मय वेकारिया
बता दें कि 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) फेम तन्मय वेकारिया को शूटिंग के बीच ही मांग की याद आ गई थी। उनकी मां का बीते साल अक्टूबर में निधन हो गया है। तन्मय वेकारिया की मां को उनका बाघा का किरदार बेहद पसंद था। वहीं इन दिनों सीरियल में भी पूरा ट्रैक बाघा और बावरी की प्रेम कहानी पर केंद्रित है, जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। लेकिन बाखा को मिल रहे इतने प्यार को देखने के लिए उनकी मां इस दुनिया में मौजूद नहीं हैं। ऐसे में तन्मय वेकारिया उन्हें याद कर भावुक हो गए। एक्टर ने बताया कि वह बाघा से जुड़े हर एपिसोड का बेसब्री से इंतजार करती थीं।
